Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

France vs Uruguay: उरुग्वे को 2-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस की टीम ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ फ्रांस इस विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। सेमीफाइनल में फ्रांस का मुकाबला ब्राजील और बेल्जियम के बीच खेले जाने वाले मैच की विजेता टीम के साथ होगा। इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से लगातार आक्रमण होते रहे लेकिन पहला गोल हुआ खेल के 40वें मिनट में। फ्रांस ने शानदार अटैक बनाते हुए मौके को भुनाया।

40वें मिनट में आर वैराने ने ए ग्रेजमैन के भेजे पास पर बहुत ही खूबसूरत हेडर से किया। वैराने ने बिजली जैसी तेजी से हेडर जड़ कोण बनाते हुए गेंद को ऐसे गोलपोस्ट में डाला कि उरुग्वे के डिफेंडर बस देखते ही रह गए। ए. ग्रेजमैन ने फ्रांस के लिए किए गए दोनों गोलों में अहम भूमिका निभाई।

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक फ्रांस की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में एक बार फिर से उरुग्वे ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन फ्रांस की डिफेंस के आगे उनकी एक नहीं चली। वहीं फ्रांस की तरफ से एंटोनी ग्रीजमैन ने 61वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बड़ी बढ़त दिला दी। एंटोनी ग्रीजमैन के द्वारा बॉक्स के बाहर से लगाया गया लांग रेंज का शॉट उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा ठीक से रोक नहीं पाए और गेंद उनके हाथ से छिटकते हुए पीछे गोलपोस्ट में चली गई। 90 मिनट का खेल खत्म होने तक फ्रांस ने उरुग्वे पर 2-0 की बढ़त कायम रखी।

हालांकि इसके बाद पांच मिनट की इंजुरी टाइम खेल में जोड़ा गया लेकिन उरुग्वे गोल करने में कामयान नहीं हो पाई और उसे विश्व कप से बाहर होना पड़ा। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के इतिहास में उरुग्वे को पहली बार फ्रांस ने हराया है। आज फ्रांस ने इतिहास रच दिया। 2006 के बाद एंटोनी ग्रीजमैन पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप के नॉक आउट राउंड में गोल किया है। इससे पहले साल 2006 में पैट्रिक वियरा ने एक गोल और एक एजिस्ट किया था।

Story first published: Friday, July 6, 2018, 21:50 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+