For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Japan vs Senegal: सेनेगल को हराकर नॉकआउट में पहुंचने उतरेगी एशियाई टीम जापान

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने दूसरे मुकाबले में एशियाई टीम जापान का मुकाबला सेनेगल से होगा। हालांकि लिवरपूल के स्ट्राइकर सादियो माने की अगुआई में सेनेगल की टीम काफी अच्छा खेल दिखा रही है। ग्रुप-एच में पोलैंड पर 2-1 की जीत के लिए जूझने के बाद अलीउ सीस की सेनेगल टीम जापान पर जीत के साथ अंतिम-16 की ओर एक बड़ा कदम उठा सकती है।

अपने पहले मैच में पोलैंड जैसी दिग्गज टीम को मात देने वाली सेनेगल भी नॉकआउट में पहुंचने की प्रमुख दावादेरा टीम है। दोनों टीमें इस मैच में अपने पहले मैच में जीत के साथ उतर रही हैं। सेनेगल ने पोलैंड तो जापान ने कोलंबिया को अपने पहले मुकाबले में मात दी। दोनों ने अपने से बड़ी टीमों को हराया था इसलिए दोनों टीमों का आत्मविश्वास काफी ऊपर होगा।

हालांकि एक ब्रिटिश व्यवसायी एलन शुगर ने सेनेगल की टीम की एक तस्वीर को ट्वीट किया, जिससे तूफान मच गया है। उन्होंने सेनेगल टीम की फोटो के साथ लिखा कि इन लोगों में से कुछ को मैंने मारबेला के समुद्र तट पर देखा है। इसके अलावा एलन ने बिकने वाले धूप के चश्मे और हैंडबैग की तस्वीरें भी पोस्ट की थी। इस घटना से सेनेगल की टीम प्रेरणा लेकर मैदान में उतर सकती है।

सेनेगल को माने से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी जो कि इस टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन टीम के पास दूसरे भी कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। सेनेगल के कोच सीस अपनी टीम को 2002 वाले प्रदर्शन का दोहराव करते देखना चाहते हैं जब उनकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सेनेगल ने पिछले मैच में जिस तरह का संतुलित खेल खेला था उसने सभी को प्रभावित किया था। टीम ने एकजुटता का परिचय देते हुए पोलैंड और उसके दिग्गज खिलाड़ी रोबर्ट लेवांडोस्की को रोकने में सफलता हासिल की थी।

वहीं जापान अगर अंतिम-दौर में प्रवेश करता है तो वह तीसरी बार प्री क्वार्टर फाइनल खेलेगा। इससे पहले वो 2002 और 2010 में अंतिम-16 में पहुंचा था। जापान की बात की जाए तो वह कोलंबिया जैसी टीम को 2-1 से मात देकर इस मैच में उतर रही है। यह टीम विश्व कप में कई उतार-चढ़ाव के बाद आई है। रूस आने के कुछ ही दिन पहले टीम ने अपने मुख्य कोच को बदल दिया था हालांकि पहले मैच में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे देखकर लगा नहीं कि यह टीम किसी तरह के दवाब में है।

जापान ने भी पिछले मैच में बेहत आक्रामक खेल खेला था और इस मैच में भी वो इसी रणनीति के साथ दोबारा जीता हासिल करने की कोशिश में होगी। हालांकि उसे अपने डिफेंस को इस मैच में मजबूत करना होगा जो पिछले मैच में थोड़ा कमजोर और बिखरा हुआ दिखा था क्योंकि सेनेगल भी आक्रामक टीम है।

Story first published: Sunday, June 24, 2018, 0:03 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+