For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Uruguay v Portugal Preview: पुर्तगाल बनाम उरुग्वे के मैच में होगी रोनाल्डो बनाम सुआरेज की टक्कर

मॉस्को। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए शनिवार को पुर्तगाल की टीम का मुकाबला उरुग्वे से होगा। मौजूदा विश्व कप में अपने मजबूत डिफेंस से सबका दिल जीतने वाले उरुग्वे के सेंटर बैक डिएगो गोडिन प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के कप्तान और स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रोकने की कोशिश करेंगे। शनिवार से शुरू हो रहे नॉकआउट दौर में पुर्तगाल का सामना दो बार की विश्व विजेता उरुग्वे से है जो काफी मजबूत मानी जा रही है।

आपको बता दें कि असल विश्व कप की शुरुआत प्री-क्वार्टर फाइनल से हो रही है। यहां किसी भी टीम को दोबारा मौका नहीं मिलने वाला है। एक हार और विश्व विजेता बनने का सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे में हर टीम कदम फूंक-फूंक कर रखेगी और अपनी रणनीति पर पूरी मशक्कत करेगी।

यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल की टीम ग्रुप बी में स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रही थी। क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए उसे उरुग्वे पर जीत पानी होगी। उधर उरुग्वे ने अपने तीनों मैच जीते थे जिसमें मेजबान रूस पर मिली 3-0 की जीत भी शामिल है। उरुग्वे की टीम टूर्नामेंट में एकमात्र टीम है जिस पर अभी तक एक गोल नहीं हुआ है। 33 वर्षीय पुर्तगाली स्टार रोनाल्डो के लिए यह सर्वश्रेष्ठ विश्व कप साबित हो रहा है, लेकिन एक सचाई यह भी है कि दो बार के विश्व चैंपियन उरुग्वे ने रूस में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है।

हालांकि एटलेटिको मैड्रिड की टीम में दीवार की भूमिका निभाने वाले गोडिन को गोल बचाने के तरीके अच्छे से आते हैं। उनके साथ उरुग्वे के डिफेंस की कमान संभालने के लिए गिमेनेज तैयार हैं जो कि रूस के खिलाफ मुकाबले में चोट की वजह से नहीं उतर पाए थे। हालांकि, रोनाल्डो भी इस विश्व कप में अच्छी लय में दिख रहे हैं। वह अब तक चार गोल कर चुके हैं जिसमें स्पेन के खिलाफ उनकी हैट्रिक भी शामिल है। वहीं उरुग्वे के बार्सिलोना स्टार सुआरेज ने सऊदी अरब और रूस के खिलाफ गोल किए थे।

गोडिन जिस एटलेटिको मैड्रिड के डिफेंस की कमान संभालते हैं उस टीम के खिलाफ रोनाल्डो पिछले दो वर्षों में दो हैट्रिक लगा चुके हैं। उधर, उरुग्वे के पास भी लुइस सुआरेज और एडिंसन कवानी के रूप में दो बड़े सितारे हैं जो कि गोल करने की कला में माहिर माने जाते हैं।

2014 विश्व कप से पुर्तगाल की टीम ने एक भी वो मैच नहीं हारा है जिसमें रोनाल्डो मैदान में उतरे हैं। पुर्तगाल की टीम अगर प्री-क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे को हरा देती है तो उसका सामना क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम के साथ होगा।

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 85 गोल कर चुके हैं। वह पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं अगर लुइस सुआरेज 1 गोल कर लेते हैं तो वह उरुग्वे के लिए विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक आठ गोल करने वाले ऑस्कर मिग्यूज के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे से खेला जाएगा।
लाइव प्रसारण अंग्रेजी कमेंट्री में Sony TEN 2 पर और Sony TEN 2 HD चैनल पर किया जाएगा।
हिंदी कमेंट्री में Sony TEN 3 और Sony TEN 3 HD पर मैच देख सकते हैं।

Story first published: Saturday, June 30, 2018, 0:23 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+