शोएब अख्तर की वापसी संभव
इस तेज गेंदबाज ने घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में खेलते हुए अपनी फिटनेस को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों को प्रभावित किया है।
सूत्रों का कहना है कि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन खान की अध्यक्षता वाली चयन समिति अख्तर को एक और मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
पाकिस्तानी टीम को एशिया कप के साथ-साथ इंग्लैंड एवं आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। एशिया कप 15 जून से शुरू हो रहा है। इसके बाद टीम इंग्लैंड रवाना हो जाएगी।
अख्तर ने मई 2009 के बाद से पाकिस्तान के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। एक वर्ष तक टीम से दूर रहने के बाद अख्तर ने पिछले महीने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन तथा फिटनेस से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
अख्तर ने कहा है कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवाएं देने के लिए काफी मेहनत की है और अब वह इस काम के लिए तैयार हैं।
अख्तर के लिए खुशखबरी यह है कि नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी उन्हें टीम में शामिल करने की वकालत की है।
अफरीदी को मंगलवार को ही टीम का कप्तान चुना गया। वह चार वर्ष के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं।
अफरीदी इंग्लैंड दौरे में टीम की कमान संभालेंगे, जहां पाकिस्तानी टीम को आस्ट्रेलिया के साथ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इसके बाद उसका सामना इंग्लैंड के साथ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications