क्लार्क को इस वर्ष जुलाई में पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड में खेली जाने वाली दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाए रखा गया है। ये मैच पांच और छह जुलाई को बर्मिघम में खेले जाने हैं।
इस श्रृंखला के साथ-साथ चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी टीम घोषित कर दी है। पीठ में तकलीफ के कारण टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शान मार्श की वापसी हुई है।
इसी दौरे में आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ दो मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है। इस श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का चयन अभी नहीं किया गया है। आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में यह श्रृंखला खेलनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे इंग्लैंड में कराया जा रहा है।
आस्ट्रेलियाई एकदिवसीय टीम : शेन वॉटसन, शान मार्श, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, माइकल हसी, कैमरन व्हाइट, ब्रैड हैडिन, स्टीवन स्मिथ, जेम्स होप्स, मिशेल जानसन, नेथन हारित्ज, रेयान हैरिस, क्लिंट मैके, डगलस बोलिंगर।
ट्वेंटी-20 टीम : शेन वॉटसन, डेविड वार्नर, माइकल क्लार्क, माइकल हसी, डेविड हसी, डेनियल क्रिस्टियन, कैमरन व्हाइट, ब्रैड हैडिन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल जानसन, नेथन हारित्ज, रेयान हैरिस, डिर्क नैन्स, शॉन टेट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।