Spain vs Morocco Preview: नॉकआउट में जगह बनाने के लिए मोरक्को से भिड़ेगा स्पेन
मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप-बी में शीर्ष पर काबिज स्पेन की टीम सोमवार को मोरक्को के खिलाफ होने वाले लीग चरण के अपने आखिरी मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट में अंतिम-16 का टिकट कटाना चाहेगा। पिछले दो मैचों में गोल करके स्पेन को फीफा विश्व कप में नॉकआउट की दौड़ में कायम रखने वाले स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। कोस्टा टीम की रणनीति के हिसाब से हमेशा विपक्षी टीम के गोल पोस्ट में चढ़े रहते हैं और मौका मिलते ही उसे गोल में बदल देते हैं। कोस्टा ने पहले मैच में दो जबकि दूसरे मैच में एक गोल दागा था।
वर्ष 2010 की चैंपियन स्पेन ने प्रतियोगिता के पहले मैच में पुर्तगाल के साथ 3-3 का ड्रॉ खेला था और दूसरे मैच में उसने ईरान को 1-0 से हराया था। स्पेन के दो मैचों से अब चार अंक हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है। मोरक्को के खिलाफ जीत हासिल करने पर स्पेन के सात अंक हो जाएंगे और वह अंतिम-16 में प्रवेश कर जाएगा। वहीं ड्रॉ होने की स्थिति में उसके पांच अंक हो जाएंगे और फिर भी वह अगले दौर में पहुंचने में सफल रहेगा। स्पेन की टीम पिछले 22 मुकाबलों में एक भी मैच नहीं हारी है और इस रिकॉर्ड को देखते हुए उसका अंतिम-16 में जाने की संभावना कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
वहीं दूसरी तरफ मोरक्को की टीम लगातार दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और स्पेन के खिलाफ होने वाला मुकाबला उसके लिए मात्र औपचारिकता ही है। हालांकि इस मैच में वह स्पेन का खेल बिगाड़ना चाहेगी और मुकाबला आसान नहीं होने देगी। यह बात स्पेन के कप्तान सर्जियो रामोस भी जानते हैं। रामोस पहले ही यह कह चुके हैं कि आगामी मैच उनके लिए बेहद मुश्किल होने वाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
