आईपीएल बैठक : कई प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा
इस दौरान टीमों में पुराने खिलाड़ियों को बनाए रखने, सैलरी कैप और फॉरमेट (स्वरूप) पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। इस बैठक की अधय्क्षता आईपीएल के नवनियुक्त कमिश्नर चिरायु अमीन ने की।
यह पहला मौका है जब ललित मोदी के बगैर आईपीएल और फ्रेंचाइजी टीमों की कोई बैठक हुई है। इस बैठक में दो नई टीमों-कोच्चि और पुणे के अलावा सभी पुरानी फ्रेंचाइजी टीमों के कर्ताधर्ता शामिल हुए।
बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम के मालिक और उद्योगपति विजय माल्या ने बैठक के बाद कहा, "ज्यादातर लोगों का पक्ष है कि सभी खिलाड़ियों को फिर से नीलामी में शामिल होना चाहिए। साथ ही टीमों का स्पैंडिंग कैप 70 लाख डॉलर से बढ़ाकर 90 लाख डॉलर कर दिया जाना चाहिए। हालांकि स्वरूप में बदलाव की किसी ने हिमायत नहीं की।"
माल्या ने हालांकि निलंबित कमिश्नर मोदी के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। माल्या ने कहा, "मोदी निलंबित हैं। हमें आगे देखना चाहिए।" माल्या को मोदी का धुर समर्थक माना जाता है।
किंग्स इलेवन पंजाब के सहमालिक और उद्योगपति नेस वाडिया ने हालांकि मोदी को लेकर कहा कि उन्हें मीडिया ने हाशिये पर पहुंचाया है। वाडिया ने कहा, "मोदी को सुनवाई से पहली ही मीडिया ने 'फांसी' पर चढ़ा दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications