Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने फ्रांस को 2-1 से हराया (लीड-5)

इस जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम अगले दौर में जगह नहीं बना पाई क्योंकि इसी दिन रस्टेनबर्ग में खेले गए इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में उरुग्वे के हाथों 0-1 से हारकर भी मेक्सिको की टीम बेहतर गोल अंतर के लिहाज से प्री-क्वोर्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

इस विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में चौथा स्थान हासिल करने वाली फ्रांस की टीम ने 70वें मिनट में अपना पहला गोल दागा था। उसके खिलाड़ी फ्लोरेंट मलूडा ने यह गोल किया था।

मध्यांतर के बाद फ्रांस की ओर से किए गए इस गोल से गोलों का अंतर तो कम हुआ लेकिन इसके बावजूद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार नहीं टाल सकी और 1-2 से वह पिछड़कर रह गई।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 20वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद 37वें मिनट में दूसरा गोल दागकर फ्रांसीसी खिलाड़ियों को सकते में डाल दिया था। फ्रांस के खिलाड़ियों ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पर कुछ जोरदार आक्रमण भी किए लेकिन उनका यह प्रयास विफल गया।

मेजबान टीम के लिए पहला गोल मिडफील्डर शिपवे शिबालाला के द्वारा लिए गए कार्नर पर डिफेंडर बोंगानी खुमालो ने हेडर के जरिए किया। इससे पहले, फ्रांस के मिडफील्डर योआन गॉरकफ को 25वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया।

इसके बाद फ्रांसीसी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैच जारी रखना पड़ा। गॉरकफ को दक्षिण अफ्रीकी मिडफील्डर मैक्बैथ सिबाया पर जानबूझकर झपटने और गेंद छीनने के प्रयास के कारण लाल कार्ड दिखाया गया।

रेफरी ने गॉरकफ की इस हरकत को मैदानी अनुशासन के खिलाफ पाया। इस विश्व कप में अब तक कुल 10 खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया जा चुका है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा गोल फारवर्ड खिलाड़ी काटलेगो मैफेला ने 37वें मिनट में किया। मैफेला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला था। फ्रांस की टीम को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में उरुग्वे के साथ ड्रॉ खेलना पड़ा था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे मेक्सिको ने 2-0 से पटखनी दी थी।

आज के मैच में हार के साथ ही वह प्री-क्वोर्टरफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेक्सिको को 1-1 की बराबरी पर रोकने में सफलता हासिल की थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उरुग्वे ने उसे 3-0 से हरा दिया था।

आज के मैच के परिणाम के बाद दक्षिण अफ्रीका के तीन मैचों से चार अंक हो गए लेकिन गोल अंतर के लिहाज से वह मेक्सिको से पिछड़ गया। फ्रांस ने तीन मैचों से एक अंक जुटाए और अपने ग्रुप की फिसड्डी टीम के तौर पर स्वदेश लौटी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+