Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्राज़ील और पुर्तगाल दूसरे दौर में

ब्राज़ील और पुर्तगाल की टीमों ने एक दूसरे को ज़ोरदार टक्कर दी, पर मैच गोलरहित ड्रा रहा. इस मैच के बेनतीजा रहने के बाद भी दोनों टीमें ग्रुप जी से दूसरे दौर में पहुंच गई.

इस ड्रा के साथ ही ब्राज़ील के जीत का सिलसिला टूट गया. वैसे ग्रुप जी में ब्राज़ील अपने पहले स्थान को बनाए रखने में सफल रहा.

ब्राज़ील और पुर्तगाल की टीमों ने एक दूसरे पर ज़ोरदार हमले किए और ब्राज़ील की टीम पुर्तगाल पर हावी भी रही, ब्राज़ील ने कुल 17 निशाने साधे जिसमें 11 सीधे लक्ष्य पर थे लेकिन हर बार पुर्तगाल के खिलाड़ियों ने गोल नहीं होने दिया और इस तरह लुईस फ़ेबियानो की सेना गोल करने में नाकाम रही.

इस तरह पुर्तगाल ने भी कुल 13 निशाने साधे जिसमें तीन ही सीधे लक्ष्य पर थे. पुर्तगाल का गेंद पर क़ब्ज़ा भी केवल 37 प्रतिशत रहा.

उत्तर कोरिया को 7-0 से शिकस्त देनी वाली पुर्तगाल की टीम ने इस मैच से अपने इरादे बता दिए हैं.

नेल्प्रेस्ट में ग्रुप जी के खेले गए एक अन्य मुक़ाबले में आइवरी कोस्ट ने उत्तर कोरिया को 3-0 से शिकस्त दी, पर आइवरी कोस्ट के साथ-साथ उत्तर कोरिया विश्व कप से बाहर हो गए हैं.

आइवरी कोस्ट ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन ग्रुप जी में इस टीम को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा.

आइवरी कोस्ट ने शुरू से ही उत्तर कोरिया पर दबाव बनाए रखा. खेल के 14वें मिनट में ही उसने पहला गोल कर दिया. एक बढ़त मिलने लेने के बाद आइवरी कोस्ट और आक्रामक हो गई और उसने 20वें मिनट ही में दूसरा गोल कर दिया.

लेकिन जब दूसरे हाफ़ का खेल शुरू तो भी आइवरी कोस्ट के हमले जारी रहे, लेकिन दूसरे हाफ़ में वो केवल एक ही गोल कर सका.

वैसे पूरे खेल में आइवरी कोस्ट ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कुल 27 निशाने साधे, जिसमें 12 सीधे लक्ष्य पर थे. जबकि उत्तर कोरिया सीधे लक्ष्य पर चार ही निशाने साध सका.

ग्रुप जी में चौथे स्थान पर रही उत्तर कोरिया की टीम, जो इस विश्व कप में जीत का खाता भी नहीं खोल सकी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+