फीफा विश्व कप : स्लोवेनिया ने पहला गोल किया (लीड-1)
स्लोवेनिया ने 13वें मिनट में मिडफील्डर वाल्टेर बिरसा द्वारा किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल की। बिरसा ने 30 मीटर की दूरी से दौड़ते हुए अमेरिकी गोलकीपर टिम हावर्ड को छकाकर यह गोल किया।
अमेरिका ने अपने पहले ग्रुप मैच में खिताब का दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी पर रोका था जबकि यूरोपीय देश स्लोवेनिया ने अपने पहले मैच में अल्जीरिया को 1-0 से पराजित किया था।
यह मैच जीतकर स्लोवेनिया की टीम अंतिम-16 में पहुंचने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाएगी। इस छोटे से यूरोपीय देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। अमेरिका का प्रयास इस मैच को जीतकर अपने अंकों की संख्या चार तक पहुंचाने और अंतिम-16 की दौड़ में बने रहने का होगा।
स्लोवेनिया स्वतंत्र देश के तौर पर दूसरी बार विश्व कप में हिस्सा ले रहा है जबकि अमेरिका कुल नौंवी और लगातार छठी बार फुटबाल का शहंशाह बनने के लिए प्रयासरत है। दोनों देश पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने हैं।
युगोस्लाविया से अलग होने के बाद स्लोवेनिया ने पहली बार 2002 विश्व कप में हिस्सा लिया था लेकिन उसे अपने तीनों ग्रुप मैचों में हार मिली थी। अमेरिका को 2006 में जर्मनी में खेले गए विश्व कप में पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications