एशिया कप: पाकिस्तान ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
दाम्बुला, 19 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने एशिया में शनिवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारत इस टूर्नामेंट में बांग्लदेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुका है। दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाफ एक कड़े मुकाबले में पाकिस्तानी टीम भले ही हार गई हो लेकिन उसकी टीम लय में दिखाई दे रही है। भारतीय टीम का दारोमदार उसकी मजबूत बल्लेबाजी पर होगा।
टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है कि सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर लय में आ गए हैं। गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उनके अलावा वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना भी भारतीय टीम को मजबूती दे रहे हैं। टीम की गेंदबाजी थोड़ी लचर है हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ उसका प्रदर्शन अच्छा रहा था।
शोएब अख्तर की लंबे समय बाद वापसी पाकिस्तानी टीम के लिए कारगार साबित हो सकती है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए वह मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। कप्तान शाहिद अफरीदी का शानदार फार्म भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications