FIFA: मस्ती में डूबा था शहर तो शराब सर्व कर रहा था ओसामा बिन लादेन!

बैंगलोर। यूं तो पूरी दुनिया फीफा 2014 के फीवर में डूबी है। सबकी खास नजर ब्राजील पर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब दक्ष‍िण अमेरिका के इस देश पर फुटबॉल का खुमार होगा तब इसी देश की राजधानी में एक जगह ऐसी होगी जहां ओसामा बिन लादेन शराब परोस रहा होगा।

विश्वास नहीं होता न। लेकिन ब्राजील के बारे में हम कुछ ऐसे ही तथ्य लेकर आपके सामने आये हैं। ब्राजील की दुनिया अपने आप में इतनी अनोखी है कि कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए। ब्राजील फुटबॉल के महारथ‍ियों के लिये जानी जाती है और विश्व भर में इस खेल में अपना लोहा मनवा चुकी है। खेल के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी यह देश बहुत सशक्त है और खास बात यह है कि यह विश्व के सबसे सुंदर देशों में से एक माना जाता है।

खैर कुछ रोचक तथ्य जो हम लाये हैं वह जानने के लिए घुमाएं स्लाइडर और खो जाएं इस रहस्य की दुनिया में-

मात्र 41 महीनों में तैयार हुई थी ब्राजीलिया

मात्र 41 महीनों में तैयार हुई थी ब्राजीलिया

1956-1960 के बीच ही हो गया था ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया का निर्माण। कई देशों में तो इतने महीनों में एक फ्लाईओवर तक का निर्माण नहीं हो पाता।

सात अजूबों का एक अजूबा यहां

सात अजूबों का एक अजूबा यहां

यहां रियो डे जेनेरियो में स्थ‍ित जीसस क्राइस्ट का स्टैच्यू 2007 में विश्व के सात अजूबों में से एक माना गया था। 635 टन वजनी और 38 मीटर वजनी यह स्टैच्यू ब्राजील की शान माना जाता है व इसे वहां के धार्म‍िक स्तंभ के तौर पर पहचान मिली है।

शराब परोसता लादेन

शराब परोसता लादेन

यहां के दो शराबखानों में ओसामा बिन लादेन की थीम पर शौकीनों को शराब परोसी जाती है। 'बिन लादेन केव' नाम से मशहूर ये शराब खाने ओसामा बिन लादेन के हमशक्ल बनकर अपने ग्राहकों को आकर्ष‍ित करते हैं।

अद्भुत आर्क‍िटेक्ट

अद्भुत आर्क‍िटेक्ट

राजधानी ब्राजीलिया का रंग-रूप संवारने वाला अद्भुत आर्क‍िटेक्ट ऑस्कर नियेमर ब्राजील की शान कहे जाते हैं। उन्होंने लगभग 500 से ज्यादा भवनों को अपनी कला से संजोया है। शहर के खूबसूरत चर्च उनकी बेहतरीन रचनाओं में गिने जाते हैं। उनकी खास‍ियत है कि वे भवनों का प्रवेश और निकास द्वार अजब-गजब बनाते हैं।

फिश के लिये मशहूर

फिश के लिये मशहूर

दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्र किनारों में गिना जाने वाला बाया दो संचो ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए पसंद है साथ ही मशहूर है अपनी गोद में समेटे नायाब समुद्री जानवरों के लिए। यहां व्हेल से लेकर टर्टल और पैरट फ‍िश और क्राउन फ‍िश भी बड़ी संख्या में पाई जाती हैं।

क्रस्च‍ियन सोसाइटी

क्रस्च‍ियन सोसाइटी

दूसरी सबसे बड़ी क्रस्च‍ियन सोसाइटीजैसा कि आपने पढ़ा कि यहां जीसस का सबसे ऊूंचा स्टैच्यू है वहीं, एक और तथ्य यह है कि यहां क्र‍िस्च‍ियन धर्म को माानने वाला दुन‍िया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। बेहद शांतिप्र‍िय और खूबसूरत शहर जीसस को अपना 'सबकुछ' मानता है।

बंदर

बंदर

यूं तो यह शहर प्रकृत‍ि का घूंघट है पर एक और बात है, जिसे सुनकर आप ख‍िलख‍िला उठेंगे। यहां दुन‍िया के अलग-अलग प्रजात‍ियों के सबसे ज्यादा बंदर पाए जाते हैं। तो FIFA का मजा लीजिए पर घुड़क‍ियों का भी ध्यान रख‍िए।

बिजली

बिजली

ब्राजील को चमचमाता हुआ देखकर शायद आपके दिमाग में इसकी वजह ना आई हो। सच यह है कि यह देश हाईड्रोइलैक्स‍िटी से बिजली बनाने वाले सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है।

अपना वाहन

अपना वाहन

जी हां, ब्राजील उन दस देशों में आता है, जहां अपना वाहन रखने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसीलिए यहां की सड़कों पर दिखता है यहां के वाश‍िंदों का एकक्षत्र राज।

हवाई ब्राजील

हवाई ब्राजील

दुन‍िया का दूसरा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा हवाई अड्डे हैं। दुन‍िया भर में अपनी विमाानन सेवाओं से डंका बजाने वाला ब्राजील ना सिर्फ विमानों की संख्या बल्क‍ि एयरबेस में दी जाने वाली सेवाओं के लिए भी मशहूर है।

Story first published: Thursday, June 12, 2014, 18:40 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2014
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+