FIFA WC 2018: फीफा फैन पार्क में इंतजामों से फैंस निराश, टॉयलेट के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार
सेंट पीटर्सबर्ग: फीफा विश्व कप के दौरान मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में फीफा फैन पार्क सेंटर पर आधे किलोमीटर तक खाने-पीने की चीजों और टॉयलेट के लिए लगी लंबी लाइन ने बहुत से फैंस को निराश किया है। फीफा विश्व कप 2018 का प्रत्येक मैच फीफा फैन पार्क में एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है और इस फैन पार्क में मुफ्त में प्रवेश करने की अनुमति भी है। रुस में हो रहे फीफा विश्व कप 2018 की मेजबानी मॉस्को, सोची, सेंट पीटर्सबर्ग, सरांस्क, समारा, वोल्गोग्राड, कैलिनिंग्राड, कज़ान, निज़नी नोवगोरोड, येकातेरिनबर्ग और रोस्तोव जैसे शहर कर रहे हैं।
प्रत्येक फैन पार्क में रोजाना 10 लाख से अधिक लोग मैच का लुत्फ उठाते हैं और इस कारण खाने-पीने की चीजों और बियर की मांग बढ़ने की और भी उम्मीद जताई जा रही है।

एक सॉफ्ट ड्रिंक के लिए भी आधे घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ता हैं
बड़ी संख्या में फैंस के आने के कारण खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ शौचालयों की संख्या फैन पार्क में कम साबित हो रही है। लगभग 10-15 स्टालों सभी फैंस के लिए लगाए गए हैं और उनमें से प्रत्येक पर 2 से 5 काउंटर हैं। इस कारण एक सॉफ्ट ड्रिंक के लिए भी लगभग आधे घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता हैं। वही हाल यदि टॉयलेट के लिए लाइन लगने वालों का है, क्योंकि अगर ज्यादा देर लाइन में लगे तो, निश्चित रूप से विशाल स्क्रीन पर दिखाए जा रहे मैच के महत्वपूर्ण क्षण को आप गंवाने जा रहे हैं।

टॉइलेट के लिए भी लाइन ने फैंस को किया निराश
अभिषेक पाठक, जोकि फीफा विश्व कप 2018 के 7 मैचों का लुत्फ उठाने रूस आए हैं, कहते हैं, 'अगर आपको मालूम था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं तो इसके लिए और बेहतर इंतजाम किए जा सकते थे। पहले आप लाइन में लगकर पेमेंट करें और फिर सामान लेने के लिए अलग लाइन में लगे जो कि दोहरी मेहनत है।' जबकि समारा और सरांस्क जैसे अन्य छोटे सेंटर पर अनुभव अच्छा रहा क्योंकि भीड़ अपेक्षाकृत कम थी।

रूस-उरुग्वे मैच में बढ़ेगी भीड़
मॉस्को के 23 वर्षीय पावेल नार्नोव कहते हैं, 'अर्जेंटीना-क्रोएशिया के मैच के दौरान मेरा अनुभव ठीक रहा क्योंकि यहां अधिक लोग नहीं थे, यहां लंबी लाइन नहीं थी लेकिन जब रूस का मैच होगा तब ऐसा नहीं होगा। मुझे लगता है हर रसियन फैन उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मैच को फैन पार्क में देखेगा।'
हालांकि कुछ फैंस ने इंतजार करने के दौरान भी मस्ती की क्योंकि फैन फेस्ट का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था। मॉस्को आए बेंगलुरु के एबी डैनियल अब्राहम ने कहा, 'फैन फेस्ट का आयोजन अच्छी तरह से किया गया था,मैच से एक दिन पहले ऐसे माहौल से रूबरू होने का मौका मिला। भले ही कभी-कभी कतार में 10-15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा लेकिन भोजन और बियर के लिए पर्याप्त काउंटर थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
