Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : मध्यांतर तक गोल नहीं कर सके ब्राजील-पुर्तगाल (लीड-1)

दोनों टीमों के लिए गोल करने के लिए जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन शुरुआती हॉफ के खेल में ब्राजील ने बाजी मारने में सफलता हासिल की। ब्राजील ने 63 फीसदी समय तक गेंद अपने पास रखा।

इस दौरान उसने दो मौकों पर पुर्तगाली गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया जबकि पुर्तगाल की टीम सिर्फ एक बार ऐसा कर सकी। संघर्ष का यह आलम रहा कि पहले हॉफ में ही दोनों टीमों के तीन-तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया।

ब्राजील की टीम ने अपनी प्रतिष्ठा के साथ न्याय करते हुए अब तक खेले गए अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। पुर्तगाल को पहले मुकाबले में आइवरी कोस्ट की टीम के साथ निराशाजनक ड्रॉ खेलना पड़ा था लेकिन दूसरे मुकाबले में उसने उत्तर कोरिया को 7-0 से रौंदकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था।

पुर्तगाल की टीम ने दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं जबकि ब्राजील की टीम के छह अंक हैं। ब्राजील एक लिहाज से अंतिम-16 में पहुंच चुका है लेकिन पुर्तगाल को अभी इसके लिए इंतजार करना होगा।

इस ग्रुप की अन्य टीमों आइवरी कोस्ट ने दो मुकाबलों से एक तथा उत्तर कोरिया ने शून्य अंक जुटाए हैं। इस लिहाज से पुर्तगाल के लिए ब्राजील से ड्रॉ खेलना भर उसके आगे के सफर के लिए काफी होगा। उत्तर कोरिया के हाथों हार की सूरत में भी पुर्तगाल का काम आसान हो जाएगा।

आइवरी कोस्ट को अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए उत्तर कोरिया को कम से कम आठ गोल के अंतर से हराना होगा, जो उसके लिए काफी कठिन हो सकता है। ऐसे में पुर्तगाल का अंतिम-16 में पहुंचना तय लग रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+