Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड दौरे के बाद अपने टेस्ट खेलने पर फैसला करेंगे अफरीदी

अफरीदी ने गुरुवार को कहा कि वह इंग्लैंड में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले छह टेस्ट मैचों के बाद अपने प्रदर्शन का आकलन करेंगे और फिर यह निर्धारित करेंगे कि उन्हें टेस्ट मैचों में खेलना जारी रखना चाहिए या नहीं।

अफरीदी ने समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं इंग्लैंड दौरे के बाद अपने टेस्ट मैचों में खेलने को लेकर फैसला करूंगा।"

अफरीदी ने चार साल पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वह चाहते हैं कि देश के लिए वह लंबे समय तक एकदिवसीय मैचों में खेलते रहें और यही कारण है कि वह खुद के टेस्ट प्रदर्शन का आकलन करना चाहते हैं।

अफरीदी को पाकिस्तानी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है और वह भी तीन स्वरूपों के लिए। उनका कहना है कि बतौर कप्तान उनका प्रथम लक्ष्य 2011 विश्व कप है। वह भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की मेजबानी में होने वाले इस आयोजन में अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आशा करते हैं।

अफरीदी ने कहा, "मैं 1992 की तरह विश्व कप जीतना चाहता हूं। मैं1992 में विश्व कप जीतने वाली टीम का सदस्य था और इस बार मैं यह सपना एक कप्तान के तौर पर पूरा करना चाहता हूं।"

एशिया कप के फाइल में नहीं पहुंच पाने के बाद पाकिस्तानी टीम फिलहाल कोलंबो में अभ्यास कर रही है। यह टीम 26 जून को इंग्लैंड रवाना होगी जहां उसे कई अभ्यास मैच खेलने हैं। इसके बाद उसकी भिड़ंत आस्ट्रेलिया से और फिर इंग्लैंड से होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+