फीफा विश्वकप 2014: ओपनिंग सेरोमनी में जेनिफर ने लूटा दिल, देखें तस्वीरें..

साओ पाउलो। सांबा धुनों के साथ फीफा विश्वकप 2014 का गरूवार को शानदार आगाज हुआ। इस अपोनिंग सेरोमनी में हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां जैसे रैपर पिटबुल, जेनिफर लोपेज व ब्राजीली गायिका क्लाउडिया लिएटे शामिल हुए और उन सब ने ओपनिंग सेरोमनी को और भी आकर्षक बना दिया।

लोग पागलों की तरह फीफा विश्वकप के उद्दघाटन का इंतजार कर रहे थे और जब उद्घाटन शुरू हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यही नहीं ओपनिंग सेरोमनी में स्थानीय कलाकारों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से समारोह को और भी दिलकश बना दिया।

प्रोग्राम की शुरूआत हरदिल अजीज सेक्सी पॉप सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने की। उन्होंने वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग 'वी आर वन' गाया। जिसमें उनका साथ बखूबी 60,000 दर्शकों ने दिया जो कि इस समारोह का लाइव हिस्सा थे। जहां लाइव दर्शक इस अभूतपूर्व समारोह के गवाह बने वहीं दूसरी ओर करोड़ों लोगों ने टीवी पर इस महाकुंभ के सीधे प्रसारण का लुत्फ उठाया।

इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को बचाने की नसीहत भी दी गयी इसके लिए कलाकारों ने ग्रीन कपड़े पहनकर हरियाली का संदेश दिया। इस मोहक प्रस्तुति का लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी से लाभ उठाया।

आगे की खबर स्लाइडों में..

फीफा फीवर

फीफा फीवर

सांबा धुनों के साथ फीफा विश्वकप 2014 का गरूवार को शानदार आगाज हुआ।

हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां

हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां

इस अपोनिंग सेरोमनी में हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां जैसे रैपर पिटबुल, जेनिफर लोपेज व ब्राजीली गायिका क्लाउडिया लिएटे शामिल हुए।

सेक्सी जेनिफर ने लूटा दिल

सेक्सी जेनिफर ने लूटा दिल

प्रोग्राम की शुरूआत हरदिल अजीज सेक्सी पॉप सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने की।उन्होंने वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग 'वी आर वन' गाया।

60,000 दर्शकों ने लाइव प्रोग्राम देखा

60,000 दर्शकों ने लाइव प्रोग्राम देखा

जहां लाइव दर्शक इस अभूतपूर्व समारोह के गवाह बने वहीं दूसरी ओर करोड़ों लोगों ने टीवी पर इस महाकुंभ के सीधे प्रसारण का लुत्फ उठाया।

हरियाली का संदेश

हरियाली का संदेश

इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को बचाने की नसीहत भी दी गयी इसके लिए कलाकारों ने ग्रीन कपड़े पहनकर हरियाली का संदेश दिया।

फीफा विश्वकप 2014 का हुआ भव्य शुभारंभ

फीफा विश्वकप 2014 का हुआ भव्य शुभारंभ

इस मोहक प्रस्तुति का लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी से लाभ उठाया।

Story first published: Friday, June 13, 2014, 11:31 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2014
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+