फीफा विश्व कप : मीडिया ने बांधे 'बाफना-बाफना' के तारीफों के पुल
जीत के बावजूद मेजबान टीम अंतिम-16 में नहीं पहुंच सकी लेकिन स्थानीय मीडिया ने इसे नहीं बल्कि फ्रांस पर अपनी टीम की जीत को प्राथमिकता दी है। मीडिया के मुताबिक मेजबान टीम ने अपने अभियान का शानदार समापन किया है।
समाचार पत्र 'द टाइम्स' ने लिखा है कि बेशक दक्षिण अफ्रकी टीम बाहर हो गई लेकिन फ्रांस को हराकर उसने साबित कर दिया है कि उसमें काफी दमखम है।
पत्र ने प्रथम पृष्ठ पर कप्तान एरॉन मोकोएना का चित्र प्रकाशित किया है, जिसमें वह हाथ ऊपर उठाए ब्लोमफोंटेन में मैच देखने पहुंचे देशवासियों का धन्यवाद कर रहे हैं। पत्र लिखता है, "बेशक हम विश्व कप से बाहर हो गए लेकिन फ्रांस पर मिली जीत ने हमें गौरव से भर दिया है। हमारे लिए यह महान क्षण है।"
एक अन्य समाचार पत्र 'द स्वेटान' ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को हीरो का दर्जा दिया है। 'बिजनेस डे' ने मेजबान टीम की जीत को बहादुरी भरा प्रयास और 'द स्टा' ने स्थानीय खिलाड़ियों को 'दमदार' करार दिया है।
समाचार पत्र 'द सिटिजन' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बूते देशवासियों में एकता की अलख जगाने का काम किया है।
पत्र लिखता है, "हमने स्कोरलाइन या फिट ग्रुप तालिका से उपर उठकर काम किया है। हमारी टीम देश में एकता लाने में सफल रही है।"
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने फ्रांस को हराकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। उसके मध्य अमेरिकी देश मेक्सिको को बराबर चार अंक हैं लेकिन गोल अंतर के लिहाज से वह मेक्सिको से पिछड़ गया।
इस ग्रुप में उरुग्वे की टीम पहले स्थान पर और फ्रांस की टीम चौथे स्थान पर रही। उरुग्वे और मेक्सिको अंतिम-16 में पहुंचने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications