Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉरित्ज की जगह ओ' कीफे आस्ट्रेलियाई टीम में

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका-ए टीम के साथ खेली गई श्रृंखला के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओ' कीफे को सोची-समझी रणनीति के तहत मौका दिया है।

हॉरित्ज को इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान पैर में चोट लगी थी। वह इलाज कराने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। ओ' कीफे जल्द ही इंग्लैंड रवाना होंगे।

आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड में टेस्ट तथा ट्वेंटी-20 श्रृंखला खेलनी है। यह श्रृंखला मूल रूप से पाकिस्तान में होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे तटस्थ स्थान पर आयोजित कराया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+