फीफा विश्व कप: क्वार्टर फाइनल में ब्राजील (लीड-1)
स्थानीय एलिस पार्क स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने ब्राजीलियाई खिलाड़ियों का खेल सभी को भा गया। पिछले मुकाबले में पुर्तगाल के खिलाफ फीका प्रदर्शन करने वाली ब्राजील के खिलाड़ियों ने यहां उसी खेल का प्रदर्शन किया जिसकी उम्मीद हर फुटबाल प्रेमी उनसे करता है।
ब्राजील की ओर से डिफेंडर जुआन ने 35वें मिनट में पहला गोल किया। ब्राजील को कॉर्नर मिला था और जुआन ने अपने शानदार हेडर का जलवा दिखाया जिसका जवाब चिली के पास नहीं था। चिली के गोलकीपर जब तक संभल पाते जब तक गेंद गोलपोस्ट में अठखेलियां लेने लगी।
जुआन के बेहतरीन हेडर ने शानदार लय में चल रहे लुईस फेबियानो में भी जोश भर दिया। इसका नतीजा यह रहा कि 38वें मिनट में ही फेबियानो ने दूसरा गोल किया और पहले हॉफ में ही ब्राजील 2-0 से आगे हो गई। खेल के 59वें मिनट में स्टार मिडफिल्डर काका के एक खूबसूरत पास को रोबिन्हो ने गोल में तब्दील कर दिया और ब्राजीलियाई टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इस हार के साथ ही चिली विश्व कप से बाहर हो गया। अब क्वोर्टर फाइनल में ब्राजील का मुकाबला शुक्रवार को पोर्ट एलिजाबेथ में नीदरलैंड से होगा। डच टीम ने स्लोवाकिया को हराकर क्र्वाटर फाइनल में जगह बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications