फीफा विश्व कप : घाना ने भी दागा गोल, मुकाबला बराबरी पर (लीड-2)
प्रतियोगिता में अपना पहला मैच हार चुकी आस्ट्रेलिया ने घाना पर शुरू से ही हमले करने आरंभ कर दिए। खेल के महज 11वें मिनट में ही होलमैन ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
10वें मिनट में घाना के अन्नान ने फाउल किया। इस फाउल पर मिले फ्री किक पर ब्रेसियानों ने शॉट लगाया जिसे बचाने में घाना के गोलकीपर किंगसन सफल तो रहे लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। इसका फायदा उठाते हुए होलमैन ने गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया।
इसके बाद खेल के 24वें मिनट में घाना के जोनाथन ने बॉक्स के बेहद करीब से गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद मारा लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कीवेल ने उसे हाथ लगाकर रोक लिया। मैच रैफरी ने तुरंत सीटी बजाते हुए कीवेल को रेड कार्ड दिखाया और घाना को पेनाल्टी दे दी।
घाना के बेहतरीन खिलाड़ी ए. ज्ञान ने इस मौके का भरपूर लाभ उठाते हुए 25वें मिनट में गोल कर दिया और मैच को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।
कीवेल को बहरहाल मैदान के बाहर भेज दिया गया है आस्ट्रेलियाई टीम अब 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान में खेल रही है।
घाना इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच जीत चुकी है जबकि आस्ट्रेलिया को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
घाना इस मैच को जीतकर अगले दौर के लिए अपना दावा मजबूत करने का प्रयास करेगी वहीं आस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने का प्रयास करेगी।
घाना ने अपने पहले मुकाबले में सर्बिया को 1-0 से पराजित किया था वहीं आस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में जर्मनी के हाथों 0-4 की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी थी। घाना की ओर से इस मैच में सबकी निगाहें ए. ज्ञान पर टिकी है क्योंकि सर्बिया के खिलाफ पहले मैच में अपनी टीम के लिए उन्होंने ही गोल किया था। यही नहीं 2010 में घाना ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 10 गोल किए हैं और इनमें से पांच गोल ज्ञान के नाम रहे हैं।
फीफा रैंकिंग में घाना की टीम को 32वीं वरीयता प्राप्त है जबकि आस्ट्रेलिया की टीम वरीयता क्रम में 20वें स्थान पर है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच अब तक छह मुकाबले हुए हैं जिनमें से चार में बाजी आस्ट्रेलिया के हाथ लगी है जबकि घाना एक मैच जीतने में सफल रही है और एक मैच ड्रा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications