बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में होगा मोदी पर फैसला
बीसीसीआई ने मोदी पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें जवाब देने को लेकर नोटिस थमाया था। मोदी ने अपने खिलाफ जारी तीन नोटिसों का जवाब दिया था लेकिन बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने उन्हें 'असंतोषजनक' कहकर उन्हें नकार दिया था।
इसके बाद श्रीनिवासन ने इस मामले में फैसले के लिए विशेष आम बैठक बुलाई लेकिन मोदी खेमे ने इसका खुलकर विरोध किया।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी द्वारा दाखिल जवाबों को लेकर बीसीसीआई सचिव की असंतुष्टि पर बैठक के दौरान चर्चा होगी लेकिन मोदी के खिलाफ कोई निर्णय लिया जाएगा या नहीं यह तय नहीं है।
मोदी ने श्रीनिवासन और बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर पर भी कुछ आरोप तय किए और उनसे उन्हें लेकर अपना जवाब देने को कहा। मोदी ने कहा कि आम बैठक के दौरान वह भी श्रीनिवासन और मनोहर से जवाब मांगेंगे।
इसे देखते हुए मनोहर ने खुद को तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद इस समिति में मौजूदा कमिश्नर चिरायु अमीन को शामिल किया गया। तीसरे सदस्य अरुण जेटली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications