For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Argentina vs Iceland: पेनाल्टी से चूके मेसी, पहली बार खेल रही आइसलैंड से 1-1 से ड्रॉ हुआ मैच

नई दिल्ली। फीफा विश्वकप में ग्रुप-डी के मुकाबले में पहली बार खेल रही आइसलैंड और मजबूत अर्जेंटीना के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लुझनिकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सभी की निगाहें स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर टिकी थीं लेकिन उन्होंने अपने फैंस को काफी निराश किया। दरअसल मेसी पेनाल्टी करने से चूक गए और अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रुकना पड़ा।

पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही आइसलैंड की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया। पहले से कहा जा रहा था कि अर्जेंटीना आइसलैंड को डोमिनेट कर सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खेल की शुरुआत से ही अर्जेंटीना काफी हावी दिखी। अर्जेंटीना के लिए खेल के 19वें मिनट में सर्जेई एग्युएरो ने शानदार मैदानी गोल करके बढ़त दिलाई थी, लेकिन इसे चार मिनट बाद ही ए. फिनबोगैसो ने गोल कर आइसलैंड को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अर्जेंटीना को दूसरे हाफ में बढ़त बनाने का बहुत ही शानदार मौका मिला, लेकिन सुपरस्टार लियोनेल मेसी इस मौके को भुनाने में चूके गए।

अर्जेंटीना की टीम मेसी पर ज्याजा निर्भर दिखी जिन्होंने आज अपने खेल से ज्यादा प्रभावित नहीं किया। पहले हाफ में एग्युएरो ने बेहतरीन गोल करके टीम को बढ़त दिलाई थी, लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से मदद मिली, अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लाइन के खिलाड़ी आइसलैंड पर गोल करने की स्थिति में पहुंचे जरूर, लेकिन उनके शॉट गोलपोस्ट के दाएं या बाएं से निकले। दूसरे हाफ में भी कमोबेश ऐसा ही हुआ।

जब-जब कप्तान मेसी के पास गेंद पहुंची तब-तब आइसलैंड ने उनकी मार्किंग कर गोल करने की कोशिशें नाकाम कर दीं। इसी कोशिश में एक सुनहार मौका अर्जेंटीना के हाथ आया खेल के 64वें मिनट में। जरूरत से ज्यादा आइसैंड के खिलाड़ी की चालाकी टीम को भारी पड़ी। और अर्जेंटीना को रेफरी ने पेनाल्टी किक दिला दिला दी। लेकिन पूरे स्टेडियम में तब सन्नाटा पसर गया, जब लियोनेल मेसी ने किक को सीधा गोलकीपर के हाथों में दे मारा।

इससे पहले 19वें मिनट में अर्जेंटीना के स्ट्राइकर अगुएरो ने अर्जेंटीना के लिए किया पहला गोल। यह उनका विश्वकप इतिहास का पहला गोल था। वहीं 20वें मिनट में ही आइसलैंड का जोरदार जवाबी हमला....और ये गोल हो गया। अपना पहला विश्वकप खेल रहे आइसलैंड के लिए सिगर्डसन ने रीबाउंड में झन्नाटेदार गोल दागा।

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 20:50 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+