For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Argentina vs Croatia: बड़े उलटफेर का शिकार हुई अर्जेंटीना, क्रोएशिया ने 3-0 से धोया

नोवोग्राद। फीफा वर्ल्ड कप 2018 की प्रमुख दावेदार टीम कही जा रही अर्जेंटीना की टीम को क्रोएशिया की टीम ने 3-0 से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली है। वहीं इस हार के साथ अर्जेंटीना की टीम का नॉकआउट में पहुंचना लगभग मुश्किल हो गया है। ये पहली बार है जब क्रोएशिया की टीम ने वर्ल्ड कप में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराया है।

क्रोएशिया ने तीन गोल दागे। लेकिन अर्जेंटीना एक भी गोल नहीं दाग पाई। क्रोएशिया के रेबिच ने 53वें मिनट में पहला गोल किया। ये विश्व कप में उनका पहला गोल है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2013 के बाद उनका दूसरा गोल है। उनके बाद कप्तान लुका मोड्रिच ने 80वें मिनट में गोल किया। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में गोल किया है। इसके अलावा फुल टाइम के बाद इवान रकिटिच ने 91वें मिनट में तीसरा गोल दाग दिया।

क्रोएशिया की टीम ने अर्जेंटीना को उबरने का मौका तक नहीं दिया। इस हार के बाद अर्जेंटीना के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। अब उन्हें अपने आखिरी मैच में नाइजीरिया को बड़े अंतर से हराना होगा।

सबसे पहले अर्जेंटीना को हाफटाइम में गोल का एक मौका मिला था। लियोनल मेसी को बॉक्स के बाहर से मेजा को पास दिया, लेकिन वे उसे गोल में नहीं बदल सके। 30वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजो पेरेज भी गोल करने का एक आसान मौका चूक गए। उनका शॉट गोलपोस्ट के बगल से निकल गया। लियोनल मेसी का जादू मैच में देखने को नहीं मिला। उनके द्वारा कोई भी शॉट गोल के लिए नहीं लगाया गया।

51वें मिनट में अर्जेंटीना के मर्काडो को यलो कार्ड मिला। ये इस विश्व कप में अर्जेंटीना को मिला पहला यलो कार्ड है। अर्जेंटीना ने 54वें मिनट में एगुएरो की जगह हिगुएन, 56वें मिनट में साल्वियो की जगह पेवोन और 68वें मिनट में पेरेज की जगह डाइबाला को मैदान पर उतारा। वहीं, क्रोएशिया ने 57वें मिनट में रेबिच की जगह क्रेमेरिच को मैदान पर भेजा। इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के पास मौका बना था, मेसी और गोल के बीच सिर्फ कुछ इंच की ही दूरी थी, लेकिन क्रोएशिया के डिफेंस ने लाइन के इस पार की अपने गोल का बचाव कर लिया।

Story first published: Friday, June 22, 2018, 1:52 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+