FIFA World Cup 2018: गोल की खुशी में झूमे मेक्सिको फैंस, देश में आ गया भूकंप!

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में रविवार को मेक्सिको ने डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। मेक्सिको की टीम की इस बड़ी जीत की खुशी में मेक्सिको के प्रशंसक इस कदर नाचे कि देश में आर्टिफिशल भूकंप आ गया। भूकंप की जांच करने वाले यंत्रों पर इसे रेकॉर्ड किया गया। जैसे ही मेक्सिको की टीम ने गोल किया लोग नाचने लगे और यंत्र पर इसे महसूस किया गया।

फैंस मेक्सिको सिटी में मशहूर ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंट्स स्मारक के करीब इकट्ठा हो गए और फैंस मेक्सिको के झंडे लहराते हुए झूमझूम कर गाने लगे। जैसे ही स्टार खिलाड़ी हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में गोल किया लोग चिल्ला उठे 'हमने कर दिखाया।' मेक्सिको के जियोलॉजिकल और एट्मॉस्फेरिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि सुबह के 11 बजकर 32 मिनट पर जब लोजानो ने जर्मनी के गोल पोस्ट में गोल मारा तो एक काफी तेज झटका महसूस किया गया।

ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंटस के करीब मौजूद फैंस खुशी से 'मेक्सिको, मेक्सिको, मेक्सिको' के नारे लगा रहे थे। फैंस ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम अब 15 अन्य टीमों के साथ अगले राउंड में पहुंचेगी। फैंस टीम के क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और यहां तक कि फाइनल तक में पहुंचने की उम्मीद लगा बैठे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने गोलकीपर गुलिमेरो ओचाओ के प्रदर्शन की खूब तारीफ की गई।

इससे पहले अपने पहले ही मुकाबले में मेक्सिको की टीम ने इतिहास रच दिया है। ग्रुप एफ के पहले ही मुकाबले में मेक्सिको ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेक्सिको की तरफ से हिरविंग लोजानो ने जेवियर हर्नान्डेज के पास पर 35वें मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। जर्मनी ने 2014 में ब्राजील में खेले गए विश्व कप में अर्जेटीना को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। चार बार कि विजेता को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन पहले मैच में मिली हार से निश्चित ही उसका अभियान डगमगा सकता है। मैच का एकमात्र विजयी गोल हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में दागा।

Story first published: Monday, June 18, 2018, 19:25 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+