For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Belgium vs England: इंग्लैंड को 2-0 से हराकर तीसरे नंबर पर रही बेल्जियम

मॉस्को। बेल्जियम ने शनिवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के तीसरे स्थान के मैच में इंग्लैंड को 2-0 से हरा दिया। दोनों टीमें एक समय खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से इन दोनों के लिए तीसरे स्थान का मैच सबसे बड़ा मैच बन गया था, जहां बेल्जियम को सफलता हाथ लगी। बेल्जियम के लिए थॉमस म्यूनेर और एडन हाजार्ड ने एक-एक गोल किया। एकतरफा रहे मुकाबले में इंग्लिश टीम का डिफेंस और फॉरवर्ड पूरी तरह से फ्लॉप रहा।

कप्तान हैरी केन ने भी गोल का मौका गंवाया। म्यूनेर ने पहले हाफ के चौथे मिनट में गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी थी, जिसे हाजार्ड ने 82वें मिनट में दोगुनी कर दी। इस तरह बेल्जियम की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि इंग्लैंड को चौथा स्थान मिला।

बेल्जियम ने चौथे मिनट में ही गोल कर इंग्लैंड को सकते में डाल दिया। उसके लिए यह करिश्मा वापसी कर रहे थॉमस म्यूनिएर ने किया। थॉमस पहले सेमीफाइनल मैच में बाहर थे। उन्होंने यह गोल नासेर चाडली द्वारा बाई तरफ से दिए लो क्रास पास पर किया। थॉमस गोल के सामने ही खड़े थे।

उन्होंने बड़ी आसानी से गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। बेल्जियम लगातार आक्रमण कर रही थी और इंग्लैंड पर दबाव बना रही थी। इसी बीच 23वें मिनट में रहीम को मौका मिला था कि वह इंग्लैंड के लिए बराबरी का गोल कर दें। हालांकि वह चूक गए।

पिकफोर्ड हालांकि 82वें मिनट में गोल होने से नहीं रोक पाए। इस बार हेजार्ड ने डी ब्रूने से मिली गेंद को नेट में डाल बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया। मैच का नतीजा भी यही रहा। इससे पहले बेल्जियम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 में था जब वह चौथे स्थान पर रहा था। बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 में दूसरी बार इंग्लैंड को हराया है।

Story first published: Saturday, July 14, 2018, 22:12 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+