For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Belgium vs Tunisia: ट्यूनीशिया को 5-2 से रौंदकर नॉकआउट में पहुंची बेल्जियम, फिर चमके लुकाकू

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने दूसरे मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से रौंदते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली है। वहीं इसी हार के साथ ही ट्यूनीशिया की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई है। ट्यूनीशिया को उसके पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने 2-1 से हराया था। वहीं बेल्जियम की टीम ने अपने पहले मैच में पनामा को 3-0 से हराया था। बेल्जियम के लिए पहले मैच में दो गोल करने वाले रोमेलू लुकाकू ने ट्यूनीशिया के खिलाफ मुकाबले में भी 2 गोल दागे। हालांकि चोट के कारण उन्हें सब्स्टीट्यूट करना पड़ा। इसके अलावा बेल्जियम के लिए दो गोल उसके कप्तान ऐडन हेजार्ड ने किए। ट्यूनीशिया के लिए सबसे मुश्किल बात उसके गोलकीपर मोएज हासेन का कंधे की चोट के कारण विश्व कप से बाहर होना रही। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें चोट लगी थी।

बेल्जियम के कप्तान एडन हेजार्ड ने खेल के छठे ही मिनट में पेनाल्टी से गोल कर अपनी टीम को एक शून्य से आगे कर दिया। इसके बाद खेल के 16वें मिनट में रोमेनू लुकाकू ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। लुकाकू का दो मैचों में यह तीसरा गोल था। इसके ठीक दो मिनट बाद 18वें मिनट में ट्यूनीशिया के डायलन ब्रोन गोल कर अपनी टीम के गोल कर बेल्जियम की बढ़त को कम किया। हालांकि हाफ टाइम में मिले अतिरिक्त समय में लुकाकू ने एक गोल और दागकर अपनी टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। लुकाकू इस तरह टूर्नामेंट में रोनाल्डो के साथ चार गोल कर इस सूची में सबसे ऊपर चल रहे हैं। मध्यांतर तक बेल्जियम ने अपनी 3-1 की बढ़त को बरकरार रखा।

हालांकि पूरे गेम में बेल्जियम का अटैक शानदार रहा। हाफ टाइम के बाद बेल्जियम के कप्तान एडन हेजार्ड ने खेल के 50वें मिनट में एक और गोल दागकर अपनी टीम की बढ़त को 4-1 कर दिया। इस तरह हेजार्ड भी लुकाकू की ही तरह इस मैच में दो गोल किए। खेल के 90वें मिनट में बेल्जियम मिची बटशूई ने अपने छठे प्रयास में शानदार गोल कर अपनी टीम की बढ़त को 5-1 कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में ट्यूनीशिया के कप्तान वहावी काजरी ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया।

रोमेलू लुकाकू के गोल की बात करें तो उनका पहला गोल शांत दिमाग से गोल करने का शानदार नमूना था। डिरेस मर्टेंस ने ट्यूनीशिया के पाले में गेंद पहुंचाई जिस पर मैनचेस्टर युनाईटेड के स्ट्राइकर ने गेंद को सीधा गोल में डाल दिया। गोलकीपर फारूक बेन मुस्तफा को चकमा देते समय भी वह एकदम कूल थे। हालांकि पहले हाफ में तीन गोल खाने के बावजूद ट्यूनीशिया ने अच्छा खेल दिखाया। ट्यूनीशिया ने एक गोल कर मैच में वापसी की भी कोशिश की। लेकिन पहले हाफ का खेल खत्म होने से ठीक पहले एक और गोल खाने के बाद से उसके खिलाड़ियों का मनोबल गिर गया।

Story first published: Saturday, June 23, 2018, 19:53 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+