Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Brazil vs Belgium: बेल्जियम ने रचा इतिहास, 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को हराकर किया बाहर

मॉस्को। बेल्जियम ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पांच बार के चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब बेल्जियम की टक्कर सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी जिसने उरुग्वे को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। मुकाबले की बात करें तो ब्राजील के आत्मघाती गोल (फर्नांडीन्हों 13') का फायदा बेल्जियम को 13वें मिनट में मिला, जबकि 31वे मिनट में केविन डी ब्रुइन ने शानदार गोल दागा और बेल्जियम को 2-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, ब्राजील की तरफ से ऑगस्टो ने 76वें मिनट में गोल दागकर ब्राजील को स्कोर को 1-2 कर दिया। केविन डी ब्रूइन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खेल के पहले हाफ के 13वें मिनट में ब्राजील ने बेल्जियम को गिफ्ट में गोल दे दिया। ब्राजील के ओन गोल से बेल्जियम 1-0 से आगे हो गई। दरअसल 13वें मिनट में बेल्जियम को कॉर्नर मिला और गेंद ब्राजील के फर्नाडिनियो से टकराकर ब्राजील के गोल पोस्ट में चली गई। इसे बचाने के लिए ब्राजील के गोलकीपर एलिसन भी कुछ नहीं कर पाए।

बेल्जियम की टीम के लिए दूसरा गोल खेल के 31वें मिनट में हुआ। केविन डी ब्रुइन ने दूर से शॉट मारकर ब्राजील के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट तक पहुंचा दिया। ब्रुइन ने ये गोल 25 गज की दूरी से किया था। इस गोल में रोमेलू लुकाकू का बड़ा योगदान रहा क्योंकि ब्रुइन को पास उन्होंने ही दिया था। पहले हाफ में ब्राजील की तरफ से तमाम कोशिशों को बावजूद ये टीम एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई और स्कोर उसके पक्ष में नहीं रहा यानी बेल्जियम 2-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ में भी ब्राजील का अटैक लगातार जारी रहा। आखिरकार रेनाटो ऑगस्टो ब्राजील का खाता खोलने में सफल रहे। यो गोल 76वें मिनट में हुआ। 76वें मिनट में इस गोल से ब्राजील को लाइफ लाइन मिली। कोटीनियो ने पेनल्टी एरिया में क्रास दिया जिस पर रेनाटो ऑगस्टो ने चालाकी भरा हेडर लगाकर ब्राजील के लिए स्कोर 1-2 कर दिया। हालांकि यहां से पूरी बेल्जियम टीम डिफेंस में आ गई और ब्राजील के मौकों को खत्म करती रही।

इसी के साथ बेल्जियम दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। बेल्जियम इससे पहले 1986 में मेक्सिको में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था। जहां उसे अर्जेटीना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Saturday, July 7, 2018, 1:54 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+