For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Brazil vs Costa Rica: आखिरी समय में कोटिन्हो, नेमार का गोल, ब्राजील ने कोस्टा रिका को 2-0 से हराया

नई दिल्ली। रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन ब्राजील की टीम ने अपने दूसरे मैच में कोस्टा रिका को हराकर 2-0 से जीत हासिल की है। इसी जीत के साथ ब्राजील की टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की तरफ से पहला गोल फिलिप कोटिन्हो ने 91वें मिनट में किया। दूसरा गोल नेमार ने 97वें मिनट में किया।

ये वर्ल्ड कप 2018 में ब्राजील की पहली जीत है। जीत के साथ ही ब्राजील ने अंतिम 16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है, लेकिन कोस्टा रिका की टूर्नामेंट से छुट्टी हो गई है। ब्राजील ने दोनों गोल इंजुरी टाइम में ही किए। पहला गोल 91वें मिनट में कोटिन्हो ने किया, तो खेल खत्म होने से एक मिनट पहले 97वें मिनट में ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने दूसरा गोल दागते हुए कोस्टा रिका की हार के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी।

आपको बता दें कि यह विश्व कप में कोस्टा रिका और ब्राजील की तीसरी भिड़ंत थी। साल 1990 में पहली टक्कर में ब्राजील 1-0 से जीतने में कामयाब रहा था। इसके बाद उसने साल 2002 में 5-2 के अंतर से कोस्टा रिका को मात दी थी। और विश्व कप के इतिहास में ब्राजील ने कोस्टा रिका के खिलाफ अपनी जीत की हैट्रिक भी लगा दी।


हालांकि खेल की शुरुआत से ही कोस्टा रिका ने ब्राजील को खूब छकाया। उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को गोल करने का मौका नहीं बनाने दिया। 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद छह मिनट का स्टापेज टाइम मिला। जिसने ब्राजील की किस्मत बदल दी। 91वें मिनट में फिलिप कुटीनियो ने माउथ के सामने मिली गेंद को जाली तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। उसके बाद तो ब्राजील की किस्मत बदल गई। 90+6 मिनट में अंतिम पलों में नेमार भी एक गोल करने में सफल रहे। मार्सेलो से बॉक्स में मिले पास पर नेमार को गेंद को सिर्फ दिशा देनी थी, जिसमें वह सफल रहे।

Story first published: Friday, June 22, 2018, 19:51 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+