For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Brazil vs Mexico Preview: मेक्सिको के सामने होगी ब्राजील की चुनौती, नेमार पर निगाहें

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप पर सबसे अधिका (5) बार कब्जा करने वाली ब्राजील की टीम सोमवार को मेक्सिको के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में भिड़ेगी। अपने पहले ही मैच में गत चैंपियन जर्मनी को हराने वाली मेक्सिको की टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।

फीफा विश्व कप में अब तक मेक्सिको ने केवल दो बार ही क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। वहीं ब्राजील 13 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। हालांकि आत्मविश्वास से भरी मेक्सिको टीम का लक्ष्य ब्राजील के डिफेंस को तोड़कर अपने लिए क्वार्टर फाइनल की राह तलाशना होगा।

हालांकि मेक्सिको के लिए ब्राजील के खिलाफ जीत हासिल कर अंतिम-8 टीमों में स्थान हासिल कर पाना इतना आसान नहीं होगा। ब्राजील के लिए भले ही ग्रुप स्तर पर टूर्नामेंट की शुरुआत धीमी रही है, लेकिन उसने अपने खेल में सुधार करते हुए बाकी दोनों ग्रुप मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेक्सिको ने पहले मैच में जर्मनी, दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया को हराया था। हालांकि आखिरी मैच में उसे स्वीडन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

स्वीडन से मिली हार ने मेक्सिको को और भी सर्तक कर दिया है। इसके अलावा, इस मैच में टीम के पास उनके सेंट्रल डिफेंडर हेक्टर मोरेनो नहीं है। इसलिए, ब्राजील के खिलाफ गोल खाने से बचने के लिए टीम को प्रतिद्वंद्वी टीम के अटैक को रोकना होगा।

इसका साफ मतलब यह है कि मेक्सिको को ब्राजील के स्टार खिलाड़ी फिलिप कोटिन्हो, नेमार को किसी भी हाल में अपने गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचने देना होगा। ब्राजील के पास नेमार और कोटिन्हो के अलावा थियागो सिल्वा और गेब्रिएल जीसस जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो अकेले दम पर खेल बदल सकते हैं।

आपको बता दें कि 4 मुकाबले फीफा विश्व कप में अब तब दोनों टीमों के बीच हुए हैं। तीन मुकाबले ब्राजील ने जीते हैं, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। इस दौरान मेक्सिको ने ब्राजील के खिलाफ एक भी गोल नहीं दागा है।

मैच का समय (भारतीय समयानुसार)
मेक्सिको बनाम ब्राजील - रात 07:30 बजे

Story first published: Monday, July 2, 2018, 1:24 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+