For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Colombia vs England: पेनाल्टी शूटआउट की रोमांचक जंग में जीता इंग्लैंड, कोलंबिया बाहर

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के आखिरी प्री-क्वार्ट फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका मुकबला अब स्वीडन से होगा। इग्लैंड की टीम 2006 के बाद से पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड 2010 में अंतिम 16 और 2014 में ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड पहली बार पेनल्टी शूट आउट में जीता है। हालांकि दूसरे हाफ में बढ़त लेने वाली इंग्लैंड के लिए बुरी खबर स्टॉपेज टाइम में जहां कोलंबिया ने गोल की बराबरी कर मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में ले गए।

मैच के पहले हाफ में यानी 45 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। आधे समय का खेल खत्म होने तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 की बराबरी पर था। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के कुछ ही समय बाद यानी खेल के 57वें मिनट में एक बार फिर से इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने अपनी टीम के गोल कर दिया और इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। केन का विश्व कप में ये छठा गोल था।

दरअसल 54वें मिनट में हैरी केन को कोलंबिया के कार्लोस सांचेज ने बॉक्स के अंदर गिरा दिया। जिसके बाद रेफरी ने इंग्लैंड को पेनल्टी दे दी। इस गोल के साथ ही केन के इस विश्व कप में छठा गोल कर दिया। इसमें से 3 गोल पेनल्टी से आए हैं। 1939 के बाद लगातार 6 मैच में गोल करने वाले हैरी केन पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने, इससे पहले टॉमी लॉटन ने किया था। केन एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले अपने देश के संयुक्त रूप से नंबर एक खिलाड़ी बन गए।

90 मिनट का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने कोलंबिया पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी। इसके बाद पांच मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया जिसमें कोलंबिया के यैरी मीना ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। यैरी मीना ने ये गोल मैच के 93वें मिनट में किया।

30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी गोल नहीं हुआ और मैच पर कोई फैसला नहीं हुआ। उसके बाद पैनाल्टी कॉर्नर से फैसला निकला। जहां इंग्लैंड ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया है। आपको बता दें कि इस मैच में कोलंबिया के छह खिलाड़ियों को यलो कार्ड दिया गया। हालांकि अब इंग्लैंड का मुकाबला स्वीडन से होगा जिसने स्विट्जरलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

Story first published: Wednesday, July 4, 2018, 8:34 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+