For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup: दृष्टिहीन दोस्त को फीफा वर्ल्ड कप देखने में ऐसे मदद कर रहा है कोलंबिया का ये फैन

मॉस्को। फीफा का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे रोमांचक मुकाबले नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे ही प्रसंशको पर इसका खुमार और चढ़ता जा रहा है। उदाहरण के तौर पर आपको बता दें कि अर्जेंटिना के कैदियों ने मैच नही देख पाने के कारण भूख हड़ताल कर दी। वहीं इसके साथ ही फीफा के पूर्व अध्यक्ष जिन पर 6 साल का बैन था उनको विश्वकप देखने की राष्ट्रपति द्वारा इजाजत दे दी गई। हालांकि इन सबके अलावा अब एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जिसके देखकर आप चौंक जाएंगे।

सोचिए किसी दृष्टिहीन और बहरे-गूंगे व्यक्ति को फीफा के बारे में क्या पता चलता होगा? लेकिन अब दृष्टिहीन और बहरे-गूंगे व्यक्ति भी फीफा का आनंद उसी तरह ले रहे हैं जैसे आप और हम। दरअसल कोलंबिया टीम के जबरा फैन जोस रिचर्ड गैलेगो फुटबॉल को देखते हुए बड़े हुए थे। लेकिन नौ साल की उम्र में एक बीमारी के चलते उन्हें अपनी दोनों आंखें खोनी पड़ीं। साथ उस बीमारी ने उनकी सुनने की क्षमता को भी छीन लिया। किसी के लिए भी इस घटना के बाद फुटबॉल देखने का सपना टूट सकता है। लेकिन जोस के मामले में ऐसा नहीं है।

स्काई न्यूज ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जोस के दोस्त सीजर ने एक बेहद छोटी फुटबॉल पिच (टेबल पिच) बनाई है। इस पिच पर वे अपने दोस्त जोस को फीफा मैच का लाइव प्रसारण समझाते हैं। सीजर जोस का हाथ पकड़ते हैं और उनकी उंगलियों को खिलाड़ियों की पोजीशन के हिसाब से चलाते हैं। सीजर अपनी आंखों से मैच देखते हुए जोस के लिए पूरा मैच अपने हाथों से दिखा देते हैं। इसे बेहतर समझने के लिए ये वीडियो देखें-


कोलंबिया की टीम ने इस वीकेंड पोलैंड को अद्भुत 3-0 से हरा दिया। जोस ने अपने देश की इस शानदार जीत का एक भी लम्हा मिस नहीं किया।

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 19:41 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+