For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Costa Rica v Serbia Preview: दोनों टीमों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर, इन पर रहेंगी निगाहें

नई दिल्ली। सर्बिया और कोस्टा रिका की टीमें मौजूदा फुटबाल विश्वकप में 'अंडरडॉग' मानी जा रही हैं जो फीफा टूर्नामेंट में बड़ी टीमों और उनके स्टार खिलाड़ियों की चमक धमक से दूर रविवार को ग्रुप ई में अपने अभियान की शुरूआत करने उतरेंगी। ग्रुप-ई का यह मैच समारा एरिना में जाएगा। दोनों टीमों के नाम एक भी विश्व कप नहीं है। विश्व कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। अंतिम-16 से आगे जाना दोनों ही टीमों के लिए चुनौती है। फीफा रैंकिंग में 25वें स्थान पर मौजूद कोस्टा रिका कप्तान ब्रायन रूइज और कोच ओस्कर रोमिरेज के मार्गदर्शन में टीम इस बार अपने पिछले प्रदर्शन से आगे बढ़ना चाहेगी। टीम ने कोनकाकैफ विश्व कप क्वालीफायर में त्रिनिदाद एवं टोबैगो और अमेरिका को हराकर विश्व कप का टिकट हासिल किया था। टीम का डिफेंस बेहद मजबूत नजर आ रहा है और वह अपने ग्रुप में ब्राजील जैसे अटैक को भी मुश्किल में डाल सकते हैं।

सर्बिया के कोच क्रिस्टाजिक की अगर बात करें तो वो एक शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने सर्बिया को 2006 के फीफा विश्वकप में लीड भी किया था।उन्हें केयरटेकर के रूप में इस टीम में शामिल किया गया था जहां उनकी भूमिका मुसलिन के जाने के बाद तय हुई थी वहीं अभी हाल ही में उनके ऊपर एक बेहतरीन दारोमदार है। टीम के कप्तान ब्रांसिलेव की बात करें तो उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्हें अभी हाल ही में 100 बेहतर खिलाड़ियों में शामिल किया गया। ऐसे में चीम को हौसला अपने कप्तान के इस दमदार प्रदर्शन से जरूर बढ़ा हुआ होगा।

अगर इस टीम के बारे में बात करें तो फीफा मुकाबले में सर्बिया की टीम पूरे 8 साल बाद हिस्सा ले रही है। ऐसे में अंतिम 16 तक पहुंचने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं इस टीम का 12वीं बार फीफा विश्वकप में सेलेक्शन हुआ है। ऐसे में टीम को एक बड़ा अनुभव और अनुभवी खिलाड़ियों का साथ जरूर मिला है। जहां मिलिनकोविक सरीखे खिलाड़ी है जिनकी तुलना पॉल पोग्बा से की जाती है। सर्बिया की ताकत मिडफील्ड है जिसमें सेर्गेज मिनिलकोविक, लैजियो पर टीम का दारोमदार है। इन दोनों के अलावा टीम की जीत दिलाने का भार एलेक्जेंडर म्रिटोविक पर होगी।

कोस्टा रिका की टीम ने इस बार के फीफा विश्वकप में मेक्सिको को हराकर अपनी जगह पक्की थी। गौरतलब हो की रिका की टीम ने पांचवी बार इस प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी जताई है। हालांकि रिका के इतिहास पर अगर नजर डालें तो उनके लिए यह कोई अचरज की बात नहीं है क्योंकि पिछले फीफा मुकाबले में इन्होंने इटली, उरग्वे और इंग्लैंड जैसी सरीखी टीम के ग्रुप से अपनी जगह पक्की थी और इटली और उरग्वे दोनो को करारी शिकस्त भी दी थी। हालांकि क्वाटर फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

2014 की टीम के 11 खिलाड़ी इस 23 लोगों की इस टीम में शामिल हैं जो रूस में मुकाबला खेलेंगे। वहीं इस टीम में पांच खिलाड़ी डिफेंस कर रहे हैं जो बिल्कुल 2014 के तर्ज पर है। वहीं इस मुकाबले के लिए ब्रायन रूज भी इंजरी से वापस लौट आए हैं। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले टीम के गोलकीपर केलोर नावास पर सबकी निगाहें टिकी होंगी जबकि केंडल वॉटसन, गियानकार्लो गोंजालेज एवं जॉनी अकोस्टा जैसे खिलाड़ियों के डिफेंस में होने से टीम और मजबूत नजर आ रही है।

कोस्टा रिका vs सर्बिया - 5.30PM - समेरा

Story first published: Sunday, June 17, 2018, 1:46 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+