For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Croatia vs Denmark Preview: क्रोएशिया का विजयरथ रोकने उतरेगी डेनमार्क, इन खिलाड़ियों में होगी टक्कर

मॉस्को। ग्रुप स्टेज में अजेय रही क्रोएशिया की टीम रविवार को डेनमार्क के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी। क्रोएशिया की टीम विश्व कप के अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में डेनमार्क के खिलाफ करिश्माई मिडफील्डर लुका मोद्रिच की अगुआई में उतरेगी। लुका मोद्रिच की तुलना टीम के उनके साथी इवान रेकिटिच ने स्पेन के आंद्रेस इनिएस्ता के साथ की है। बार्सीलोना में इनिएस्ता के साथ चार साल और क्रोएशिया की ओर से मोड्रिक के साथ 11 साल खेलने वाले रेकिटिच आधुनिक युग के इन दो शीर्ष प्लेमेकर की तुलना करने के लिए काफी अच्छी स्थिति में हैं।

मोद्रिच ने शुरुआती दोनों ग्रुप मैचों नाइजीरिया और अर्जेंटीना के खिलाफ गोल किए हैं लेकिन वह आइसलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में गोल नहीं कर पाए। हालांकि आइसलैंड के खिलाफ उन्होंने खिलाडियों को शानदार पास दिए थे। अब मोड्रिक एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके टीम को 1998 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचाना चाहेंगे।

रीयल मैड्रिड की ओर से छह साल में मोद्रिच ने चार चैंपियंस लीग खिताब जीते और साथ ही ला लीगा और कोपा डे रे टूर्नामेंट भी जीता, लेकिन क्रोएशिया की ओर से अर्जेंटीना के खिलाफ मैत्री मैच में पदार्पण करने के बाद उनकी टीम दो बार विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर हो गई जबकि 2010 में तो टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई।

यूरोपीय चैंपियनशिप में क्रोएशियाई टीम 2008 और 2016 में ग्रुप चरण के बाद पहली बाधा भी पार नहीं कर पाई जबकि 2012 में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। मोद्रिच के पास किसी बड़े टूर्नामेंट में छाप छोडने का अच्छा मौका है।

डेनमार्क की टीम की बात करें तो वह ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर रही। उनके पास मिडफील्ड में क्रिस्टियन एरिकसन जैसा स्टार मौजूद है और क्रोएशिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन्हें रोकने की होगी क्योंकि एरिकसन को उनके शानदार पास के लिए जाना जाता है। नोवगोरोद में मोद्रिच और एरिकसन के बीच सीधी भिड़ंत नहीं होगी लेकिन इन दोनों में से गेंद पर किसका बेहतर नियंत्रण रहता है ये इनकी टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

मोद्रिच के पास रेकिटिच जैसा उम्दा साथी है जो मिडफील्ड में क्रोएशिया का पलड़ा थोडा भारी करता है। डेनमार्क की टीम 2 बार पहले फीफा विश्व कप के अंतिम-16 में खेली है। वह 1986 और 2002 के सत्र में यहां तक पहुंची थी। वहीं क्रोएशियाई की टीम 1 बार ही विश्व कप में अंतिम-16 से आगे बढ़ पाई है। क्रोएशिया 1998 के सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

मैच का समय (भारतीय समयानुसार)
क्रोएशिया बनाम डेनमार्क - रात 11:30 बजे

Story first published: Sunday, July 1, 2018, 0:26 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+