For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018: तो इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होगा वर्ल्ड कप फाइनल

नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 को लेकर इस दिग्गज फुटबॉलर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने फीफा वर्ल्ड कप-2018 को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि रूस में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जा सकता है। बता दें कि इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में कप्तान हेरी केन के दो गोलों की बदौलत ट्यूनीशिया को 2-1 से हराया था। दूसरी आरे, अर्जेंटीना को पहले मुकाबले में आइसलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

बेकहम ने चीन में फुटबॉल लीग के प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, 'मुझे लगता है अर्जेंटीना वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। अगर यह होता है तो स्पष्ट रूप से मैं चाहूंगा की इंग्लैंड इस खिताब को जीते, ऐसा इसलिए क्योंकि मैं अपने देश के लिए थोड़ा पक्षपाती और भावुक हूं।'

उन्होंने टीम के बारे में बता करते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि हमने ग्रुप चरण के पहले मैच में जीत दर्ज की। इंग्लैंड में युवा खिलाड़ी हैं। उनके पास अनुभव की कमी है। जैसे-जैसे टूर्नमेंट आगे बढ़ेगा मुकाबला और भी कड़ा होता जाएगा, क्योंकि टूर्नमेंट में कई टीमें बहुत अच्छी हैं। गौरतलब है कि, इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार 1966 में जर्मनी को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना था जब बेकहम टीम के कप्तान थे।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 18:29 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+