For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA: क्रोएशिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने 1966 की विश्व कप विजेता इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में क्रोएशिया 15 जुलाई को फ्रांस से भिड़ेगी। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में क्रोएशिया ने एक भी मैचनहीं हारा है यही नहीं उसने लगातार पिछले तीन मैच एक्स्ट्रा टाइम तक खेलकर जीत हासिल की है। एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचे दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के लिए बेहद ही शानदार शुरुआत रही। मैच शुरू होने के 5वें मिनट में ही इंग्लैंड ने बढ़त ले ली थी। कीयरन ट्रिपियर ने शानदार फ्री किक को सीधे गोल पोस्ट में डाल भेजकर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ तक क्रोएशिया कोई गोल नहीं कर सका और इंग्लैंड की बढ़त बरकरार रही।

हालांकि दूसरे हाफ के 68वें मिनट में क्रोएशिया के लिए पेरिसिच ने अद्भुत गोल कर टीम को बराबरी दिला दी और फिर क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हावी नहीं होने दिया। इसके बाद कोई भी टीम निर्धारित समय में गोल नहीं कर सकी खिरकार मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्‍त हुआ। अतिरिक्‍त समय के दूसरे हाफ में मारियो मांजुकिच ने इतिहास रच दिया। 109वें मिनट में मांजुकिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया मैच को जीतने में सफल रहा।

मांजुकिच का विश्व कप में ये दूसरा गोल है। इससे पहले क्रोएशिया को 1998 विश्व कप के सेमीफाइनल में मेजबान फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब वही 40 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया पहली बार फीफा विश्व कप का फाइनल फ्रांस के खिलाफ खेलेगा। वहीं 52 साल बाद फाइनल में पहुंचने का इंग्लैंड का सपना अधूरा रह गया।

मौके और चूके!
खेल की शुरुआत जोरदार अंदाज में हुई और पहले पांच मिनट में ही इंग्‍लैंड को गोल करने में कामयाब हो गई। इसके कुछ देर बाद क्रोएशिया ने कॉर्नर हासिल किया लेकिन इंग्‍लैंड की रक्षापंक्ति ने इसे खतरा नहीं बनने दिया। इंग्‍लैंड को भी इसके बाद कॉर्नर मिला। एश्‍ले यंग ने शॉट लिया जिस पर हेरी मैग्‍युरे ने कोशिश की लेकिन बॉल क्रासबार के ऊपर से निकल गई। 17वें मिनट में क्रोएशिया के स्‍टार खिलाड़ी लूका मोड्रिच ने बेहतरीन लंबा पास फेंका लेकिन इसे कलेक्‍ट करने के लिए कोई मौजूद नहीं था। 32वें मिनट में क्रोएशिया के एंटे रेबिच ने इंग्‍लैंड के गोल की तरफ करारा शॉट दागा लेकिन विपक्षी गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने शानदार बचाव किया।

दूसरे हाफ में क्रोएशिया को आक्रमण का मौका मिला लेकिन इंग्‍लैंड के गोल क्षेत्र के अंदर रेबिच गेंद पर नियंत्रण खो बैठे। 48वें मिनट में क्रोएशिया के मांजुकिच और 54वें मिनट में इंग्‍लैंड के वाकर को येलो कोर्ड मिला। 68वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल करते हुए क्रोएशिया को बराबरी पर ला दिया। इंग्‍लैंड ने बदलाव करते हुए रहीम के स्‍थान पर मार्कस रशफोर्ड को मैदान में उतारा। आखिरी क्षणों में क्राऐशिया के मांजुकिच को अच्‍छा मौका मिला था लेकिन वे गेंद सीधे इंग्‍लैंड के गोलकीपर के हाथ में दे बैठे।

फुल टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। यहां से शुरू हुआ एक्स्ट्रा टाइम में काफी थका हुआ होने के बावजूद क्रोएशिया ने अपना जोश नहीं खोया। लगातार हमले बोलेते रहे। एक्स्ट्रा टाइम के 109वें मिनट में मांजुकिच ने क्रोएशिया के इतिहास का सबसे बड़ा गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल का रास्ता दिखा दिया।

Story first published: Thursday, July 12, 2018, 2:39 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+