For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

England vs Sweden: स्वीडन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

समरा। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने स्वीडन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड 28 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड की तरफ से पहला गोल खेल के 30वें मिनट में एच मैगुएरे और दूसरा गोल डेली एली ने 58वें मिनट में किया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 था। पहले हाफ में इंग्लैंड का गेंद पर 59 फीसदी कब्जा रहा, तो स्वीडन का कब्जा 41 प्रतिशत रहा। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों टीमें दो बार आपस में भिड़ी थीं जहां दोनों ही बार मुकाबला ड्रॉ रहा था।

हालांकि इस बार बाजी मारी इंग्लैंड की टीम ने। पहले गोल के तौर पर 30वें मिनट में इंग्लैंड के हैरी मैगुएरे ने कॉर्नर को बेहद सधे हुए अंदाज में गोल में बदल दिया। समरा एरिना में जश्न का माहौल हो गया। ये हैरी मैगुइरे का विश्व कप का पहला गोल है।

हालांकि 42वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग के पास गोल करने का सुनहरा मौका था, उन्हें केवल गोलकीपर को परास्त करना था, जिसमें वह कामयाब भी हो गए थे। लेकिन स्वीडिश डिफेंडर ने टीम पर आया ये खतरा टाल दिया। उन्होंने पोस्ट के बगल से शॉट लगाकर गेंद बाहर निकाल दी।

इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड मैच के हीरो बनकर उभरे। हालांकि भले ही पहले हाफ में उनकी ज्यादा परीक्षा नहीं हुई हो लेकिन दूसरे हाफ में उन्हें ज्यादा अच्छे बचाव किए और डेली एली ने 59वें मिनट में इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी। यहां इंग्लैंड को सब्र का फल मिला। गेंद काफी देर से स्वीडिश पेनल्टी एरिया में थी। इंग्लैंड मौके बना रही थी। यहां जेसी लिंगार्ड ने लाफ्टेड क्रास दिया और गोल के सामने अकेले खड़े डेली एली ने परफेक्शन का नमूना दिखाते हुए हेडर से गोल कर दिया। इंग्लैंड ने अपनी बढ़त 2-0 कर दी।

हालांकि स्वीडन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। 90 मिनट का खेल होने से पहले इंग्लैंड अपना शिकंजा कसे रही। इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने आज कई शानदार बचाव किए। उन्होंने इस विश्व कप में अपनी शानदार फॉर्म बनाए रखी। राउंड 16 मुकाबले में कोलंबिया के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में उन्होंने बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं अली विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए गोल दागने वाले सर्वकालिक दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। पहले नबंर पर माइकल ओवन हैं।

Story first published: Saturday, July 7, 2018, 21:36 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+