For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

France vs Belgium: उम्टीटी के हेडर से फाइनल में फ्रांस, बेल्जियम को 1-0 से हराया

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस की टीम ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 1998 की चैंपियन टीम फ्रांस 20 साल बाद दोबारा वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर है। फ्रांस के लिए एकमात्र गोल सैम्युल उम्टीटी ने 51वें मिनट में किया। पहले हाफ तक दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों ने किसी को भी गोल करने का मौका नहीं दिया। हालांकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने बाजी मारी। आपको बता दें कि 1998 में पहली बार वर्ल्‍डकप जीतने वाले फ्रांस को शुरूआत से ही खिताब का दावेदार माना जा रहा है।

वहीं 32 साल के लंबे इंतजार के बाद अंतिम-4 में पहुंची बेल्जियम फ्रांस की चुनौती से नहीं निपट पाई। अब इस जीत के साथ ही फ्रांस ने तीसरी बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले 1998 और 2006 में वह फाइनल खेल चुका है। 1998 में वह विजेता बना था जबकि 2006 में उसे इटली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने तेजतर्रार फुटबॉल का नजारा पेश किया लेकिन हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम की टीम ने थामस म्युनियर के निलंबन के कारण उनकी जगह मूसा डेम्बले को उतारा जबकि फ्रांस ने निलंबन के बाद वापसी कर रहे ब्लेस मातुइदी को कोरेनटिन टोलिसो की जगह शुरुआती एकादश में शामिल किया। दोनों टीमों ने मैच की सतर्क शुरुआती की।

बेल्जियम ने मैच में पहला रिप्लेसमेंट करते हुए 60वें मिनट में डेम्बेले की जगह मार्टेंस को उतारा। उसके बाद 80वें मिनट में फेलेनी की जगह कारास्को और 90+1 मिनट में चाडली की जगह बतसुआई को मैदान पर भेजा। बेल्जियम के कप्तान ईडेन हेजार्ड को 63वें, एल्डरवीरेल्ड 71वें और 90+4 मिनट में वर्टोंगेन को यलो कार्ड मिला। वहीं फ्रांस ने 85वें मिनट में ओलिवियर जीरू की जगह एनजोन्जी और 86वें मिनट में मतुइदी की जगह टोलिसो को मैदान पर उतारा। फ्रांस के कान्टे को 87वें और 90+3 मिनट में एम्बाप्पे को यलो कार्ड मिला।

ऐसे हुआ पहला और एकमात्र गोल
सैमुअल उम्टीटी ने 51वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। सेंटर बैक सैमुअल उम्टीटी फ्रांस के लिए गेम चेंजर साबित हुए। वह अपने मार्कर से दूर खड़े हुए और जैसे ही फ्लिक आई अपने हेडर से उन्होंने गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ को चौंका दिया और ये गोल निर्णायक साबित हुआ। हालांकि कीलियन एम्बाप्पे की शर्ट पकड़ कर खींचने के कारण फ्रांस को 78वें मिनट में फ्री किक भी मिली, लेकिन एंटोनी ग्रीजमैन कोई असर छोड़ने में असफल रहे।

निर्धारित 90 मिनट का खेल होने में केवल तीन मिनट बचे थे। तभी बेल्जियम को फ्री किक मिली। गेंद एकबारगी गोल पोस्ट के सामने आई लेकिन फ्रांस की रक्षा पंक्ति बेहतर साबित हुई। 90 मिनट के बाद छह मिनट का इंजरी टाइम मिला। लेकिन बेल्जियम यहां कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई।

Story first published: Wednesday, July 11, 2018, 1:52 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+