Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA World Cup 2018: मेक्सिको ने रचा इतिहास, पहली बार वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने पहले ही मुकाबले में मेक्सिको की टीम ने इतिहास रच दिया है। ग्रुप एफ के पहले ही मुकाबले में मेक्सिको ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेक्सिको की तरफ से हिरविंग लोजानो ने जेवियर हर्नान्डेज के पास पर 35वें मिनट में गोल कर इतिहास रच दिया। इसी के साथ मेक्सिको ने फीफा विश्व कप-2018 के अपने पहले मैच में ग्रुप-एफ के अपने पहले मुकाबले में रविवार को मौजूदा विजेता जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। जर्मनी ने 2014 में ब्राजील में खेले गए विश्व कप में अर्जेटीना को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। चार बार कि विजेता को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन पहले मैच में मिली हार से निश्चित ही उसका अभियान डगमगा सकता है। मैच का एकमात्र विजयी गोल हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में दागा।

जर्मनी की टीम भले ही शुरू से अक्रमण करती रही लेकिन उसे गोल करने का एक भी मौका नहीं मिला। पहले हाफ तक जर्मनी ने गेंद पर ज्यादा समय तक नियंत्रण बनाए रखा। लेकिन कोई भी गोल करने में सक्षम नहीं रहा। दोनों टीमों को अवसर बराबर मिले लेकिन मेक्सिको उसे भुनाने में सफल रहा। पहला गोल शानदार काउंटर अटैक पर हुआ। वेला ने जेवियर हर्नान्डेज को गेंद दी। जेवियर हर्नान्डेज ने इसे हिरविंग लोजानो की ओर बढ़ा दिया जो गोल के सामने थे। हिरविंग लोजानो के पैर से गेंद के गोल में जाते ही स्टेडियम में मोजूद मेक्सिको के हजारों समर्थक खुशी से उछल पड़े।

दूसरे हाफ में मैच के 71वें मिनट में मार्को रूईस के शॉट पर मेक्सिको के कप्तान गलार्डो चोटिल हो गए। जिसके बाद 73वें मिनट में उनकी जगह मार्केज को मैदान पर उतारा गया। इसी के साथ मार्केज पांच विश्व कप खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले रेफरी ने मैच का पहला यलो कार्ड मेक्सिको के मोरिनो को 40वें मिनट में दिखाया। साथ ही मैच में पहला बदलाव मेक्सिको ने किया। उसने 58वें मिनट में कार्लोस की जगह अल्वारेज और उसके बाद 66वें मिनट में लोजानो की जगह राउल को मैदान पर भेजा। वहीं, जर्मनी ने 60वें मिनट में सैमी खेदिरा की जगह रूईस को मैदान पर उतारा। मेक्सिको की वर्ल्ड कप में जर्मनी के खिलाफ ये पहली जीत है। इससे पहले उसने 88 साल पहले जर्मनी को मेक्सिको सिटी में एक फ्रैंडली मैच में हराया था।

Story first published: Sunday, June 17, 2018, 22:37 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+