For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Germany vs South Korea: कोरिया से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ कोरिया ने गत चैंपियन जर्मनी को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। दरअसल कोरिया से हारकर जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। जी हां, अपना पहला मैच मेक्सिको के हाथों हारने वाली जर्मनी ने किसी तरह अपना दूसरा मैच स्वीडन के खिलाफ जीता था। लेकिन उसे आखिरी मैच में कोरिया ने 2-0 से झटका दे दिया। इसी के साथ जर्मनी का सफर यहीं खत्म हो गया।

बुधवार शाम को हुए इस रोमांचक मुकाबले ने फैंस का जमकर मनोरंजन जरूर किया। इस मुकाबले में जर्मन फुटबॉल टीम अपने शीर्ष-11 खिलाड़ियों में थॉमस मुलर के बिना मैदान पर उतरी थी। मुलर की जगह मेसुत ओजिल को टीम में शामिल किया गया था। मुकाबले में पहला हाफ दोनों टीमों के नाम रहा जहां दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों कई बार अच्छे मौके बनाने का प्रयास किया। हालांकि अगर बात गेंद पर कब्जा रखने की करें तो ज्यादातर समय गेंद जर्मन टीम के पास ही रही लेकिन टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इस दौरान कोरियाई टीम ने कई फाउल किए और अंतिम 10 मिनटों में जाने तक कोरियाई खिलाड़ियों को 4 येलो कार्ड भी मिले।

खेल के 80वें मिनट तक जर्मन फुटबॉल टीम को 8 जबकि कोरियाई टीम को तब तक सिर्फ एक ही कॉर्नर किक मिला लेकिन भाग्य जर्मनी के साथ नहीं था।खेल के अंत तक लगा कि ये मुकाबला गोल के बिना ही ड्रॉ रहेगा। लेकिन 90 मिनट के इंजरी टाइम के बाद कोरिया ने रही बची जर्मनी की उम्मीदों को धो दिया। हालांकि स्टॉपेज टाइम में 90+2 में किम यंग-गोन और 90+6 मिनट में सोन ह्ययूंग-मीन ने गोल करके कोरिया को 2-0 से जीत दिला दी और विश्व चैंपियन जर्मनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

जर्मनी की टीम मुकाबले में कोशिश ही करती नजर आई, लेकिन साउथ कोरिया के डिफेंस को भेद पाना उसके लिए मुश्किल ही रहा। इस तरह 1938 के बाद पहली बार जर्मनी नॉक आउट में जगह बनाने में नाकाम रहा और पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गया। जर्मनी की 3 मैचों में दूसरी हार रही और 3 अंकों के साथ टीम ग्रुप-एफ में चौथे नंबर पर रही। कोरियाई टीम ने वर्ल्ड कप-2018 की पहली जीत दर्ज की और टीम 3 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। इस ग्रुप से स्वीडन और मेक्सिको ने अंतिम-16 के लिए क्वॉलिफाइ किया।

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 22:50 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+