For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

बेहद रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया

मॉस्को। पहले मैच में मेक्सिको के हाथों करारी हार झेलने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने दूसरे मैच में स्वीडन को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से हराया। जर्मनी के लिए विजयी गोल इंजरी टाइम में आया। हालांकि स्वीडन की टीम की तारीफ करनी होगी। स्वीडन ने बेहद ही शानदार खेल का नजारा पेश किया।

पहले हाफ तक स्वीडन ने जर्मनी को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। बल्कि खेल के 32वें मिनट में ओला तोइवोनेन ने पहला गोल कर स्वीडन को 1-0 की बढ़त दिला। टोवोनन ने बेहतरीन गोल करके स्वीडन को मौजूदा चैंपियन जर्मनी पर बढ़त दिलाई। जर्मनी ने मिडफील्ड में गेंद से अपना अ​धिकार खोया और स्वीडन अटैक पर आ गई। क्लेसन ने मिडिल में टोवोनेन को पासिंग दी, जो दो जर्मनी डिफेंडर्स के बीच में थे, स्वीडन के इस स्ट्राइकर ने अपने चेस्ट पर गेंद ली और इसके बाद गेंद को सीधा नेट में पहुंचा दिया। इस गोल के बाद जर्मनी के फैंस में मायूसी छा गई।

पहले हाफ तक स्वीडन 1-0 से आगे थी। हालांकि दूसरे हाफ में जर्मनी ने अच्छा खेल दिखाया। जर्मनी ने स्कोर बराबर करने में ज्यादा समय नहीं लिया और दूसरा हाफ शुरू होने के तीसरे मिनट में ही गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। वेर्नर ने छह गज के बॉक्स में क्रॉस लगाया और रीयूस ने गेंद को अपने कब्जे में लेकर लक्ष्य तक पहुंचाया। इसके बाद स्वीडन ने जर्मनी को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। हालांकि खाता खुलने से उत्साहित जर्मनी ने तीन मिनट बाद ही एक ओर मौका बनाया। क्रूस ने फ्री किक लगाकर गेंद को पोस्ट के पास पहुंचाया, जहां मुलर ने पोस्ट की ओर हैडर लगाया, लेकिन गेंद बाहर चली गई।

खेल के 82वें मिनट में जर्मनी को बड़ा झटका लगा जब उसके एक खिलाड़ी को रेड कार्ड के चलते बाहर जाना पड़ा। जर्मनी के हाफ में बोएटेंग ने बर्ग को गिराया, बोएटेंग बार बार मना कर रहे थे कि उन्होंने बर्ग को नहीं गिराया, इसके बाद रेफरी ने उन्हें दूसरा येलो कार्ड दिखाने का फैसला किया। जिसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा और जर्मनी को 10 खिलाड़ियों से ही खेलना पड़ा।

हालांकि जर्मनी की किस्मत जारी इंजरी टाइम में। 90 मिनट का खेल होने के बाद पांच मिनट का इंजुरी समय जोड़ा गया। आखिरी के 15 सेकेंड में जर्मनी ने स्वीडन एरिया में फ्री किक हासिल की और इस फ्री किक पर जर्मनी ने स्वीडन को चकमा देकर विजयी गोल दागा। क्रूस ने रियूस को छोटा सा पास दिया और पास देते ही स्वीडन अपनी पोजीशन से हटी, जैसे ही स्वीडन की पोजीशन बिगड़ी, रियूस ने क्रूस को फिर से गेंद पास की और क्रूस ने अपने दाएं पैर से काफी उंचा शॉट लगाया और गेंद सीधे नेट में डाल दी। ये जर्मनी के लिए बेहद बड़ा जीवनदान था।

Story first published: Sunday, June 24, 2018, 7:54 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+