
कोच ने लगाया सेक्स बैन
जर्मनी के कोच जोआचिम लो ने खिलाड़ियों पर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान सेक्स पर बैन लगा दिया है। यहां तक ये खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रैंड और पत्नियों को साथ में नहीं ले जा सकते हैं। हालांकि ला गजेटा डेलो स्पोर्ट की खबर के मुताबिक खिलाड़ी विशेष परमिशन के बाद ही अपनी पत्नियों और बच्चों से मिल सकेंगे।

सोशल मीडिया पर भी लगा है बैन
जर्मनी के कोच ने मेसुट ओजिल, लेरोय सेन, थॉमस मुलर और मार्को रीस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी के खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप के दौरान रूस में सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कोच का मानना है कि वे खिलाड़ियों के अंदर स्प्रिट को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ईगो से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम है।

शराब पीने की होगी इजाजत
हालांकि कोच ने खिलाड़ियों के लिए शराब पीने की इजाजत दे दी है। खबरों के मुताबकि जर्मनी के खिलाड़ी सोने से पहले एल्कोहल का सेवन कर सकेंगे। आपको बता दें कि जर्मनी ने फीफा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ी हर दिन मैदान में पसीना बहा रहे हैं। 14 जून से शुरू हो रहे इस महासमर में जर्मनी एक बार फिर से सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications


