FIFA World Cup 2018: Group F analysis ( जर्मनी, स्वीडन, मेक्सिको, साउथ कोरिया)
नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्वकप पर है। रूस में होने वाले इस मुकाबले में दुनिया की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब हो की इस प्रतियोगिता के लिए 4-4 के ग्रुप में टीमों को कुल 8 भागों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता के लिए सभी क्वालीफाई टीमों ने कमर कस ली है। गौरतलब हो की हर ग्रुप से शीर्ष पर दो टीमें नाकआउट के लिए सेलेक्ट होंगी, जिनमें जीतने के बाद दो टीमों के बीच 15 जुलाई को ल्युजिनिकी स्टेडियम में फीफा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अगर बात करें तो जर्मनी और ब्राजील की टीमों को इस विश्वकप के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है लेकिन क्या ये अपने मजबूत ग्रुप से जीत सकेंगी जिसमें अर्जेंटीना, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें हैं। गौरतलब हो की इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खेला रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की अगर बात करें तो ये टीम इस सीजन आसाम ग्रुप एफ में हैं जहां उनके साथ स्वीडन, कोरिया और मेक्सिको की टीम हैं। वहीं अगर ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में 2010 की विजेता स्पेन मौजूद है यूरो की चैंपियन पुर्तगाल के साथ-साथ मोरक्को और ईरान इसे और कठिन बनाते हैं। वहीं अर्जेंटिना की टीम एक ट्रिकी ग्रुप में है जहां उसके साथ आइसलैंड, क्रोटिया और नाइजीरिया की टीम मुकाबला खेलेंगी। जबकि ब्राजील ग्रुप ई में स्वीटजरलैंड और कोस्टा रीका के साथ सरबिया के साथ मुकाबला खेलेगा।
|
इस दिन होगा मुकाबला
ग्रुप एफ के देशः जर्मनी, मेक्सिको, स्वीडन, साउथ कोरिया
मुकाबलेः पहला मुकाबला 17 जून को जर्मनी और स्वीडन के बीच रात 8.30 बजे खेला जाएगा।
दूसरा मुकाबला 18 जून को स्वीडन और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा।
तीसरा मुकाबला साउथ कोरिया बनाम मेक्सिको 23 जून को होगा
वहीं चौथा मुकाबला जर्मनी बनाम स्वीडन 23 जून को रात 11.30 पर खेला जाएगा।
महत्वपूर्ण मुकाबलाः मेक्सिको बनाम स्वीडन
इनपर रहेगी नजरः एमिल फार्सबर्ग (स्वीडन) बनाम जोसुआ किमिच(जर्मनी), थॉमस मुलर(जर्मनी)बनाम गुइलेरमो ओछोवा(मेक्सिको), जेवियर हेरनेंडेज (मेक्सिको) बनाम एंडियाज ग्रांक्विस्ट(स्वीडन)
|
ग्रुप की स्थिति
इस ग्रुप की अगर बात करें तो इसमें जर्मनी की टीम की कोई शान ही नहीं है। पूरी दुनियी की बेस्ट टीमों में मशहूर जर्मनी की टीम अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है और इसके कोच जोकिएम लोउ और शानदार खिलाड़ी इस टीम को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाते हैं। इससे आसानी से ये कहा जा सकता है की जर्मनी की टीम के लिए अंतिम 16 में पहुंचना आसान लगता है हालांकि इसके बाद उसकी टक्कर ब्राजील जैसी सरीखी टीम से होगा। वहीं अगर इस प्रतियोगिता के लिहाज से मेक्सिको की बात करें तो यह टीम अंतिम 16 में पहुंचने के लिए मशहूर रही है ऐसे में वह अपना यह रिकॉर्ड जरूर बचा के रखना चाहेंगे। हालांकि उनकी अभी हाल में हुए मैचों में स्थिति उतनी शानदार नहीं रही है। वहीं अगर स्वीडन की बात करें तो ये टीम भी मेक्सिको की चिंता बढ़ा सकती है। जिनका क्वालीफाई के मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं अगर साउथ कोरिया की बात करें तो उनकी टीम में हाल ही में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। हालांकि उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करने क् लिए जानी जाती है तो ऐसे में यह मुकाबला देखने लायक होगा।
|
क्या होगा परिणाम
अगर प्रदर्शन और टीमों पर नजर डालें तो जर्मनी की टीम काफी मजूक नजर आती है और फसके ही जीतने की संभावना भी है, वहीं दूसरे नंबर की लड़ाई सीधे तौर पर स्वीडन और मेक्सिको के बीच होती नजर आ रही है। वहीं साउथ कोरिया अब तक के लिहाज से सबसे पीछे नजर आती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
