FIFA World Cup 2018: Group H analysis ( पोलैंड, जापान, कोलंबिया, सेनेगल)


नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्वकप पर है। रूस में होने वाले इस मुकाबले में दुनिया की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब हो की इस प्रतियोगिता के लिए 4-4 के ग्रुप में टीमों को कुल 8 भागों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता के लिए सभी क्वालीफाई टीमों ने कमर कस ली है। गौरतलब हो की हर ग्रुप से शीर्ष पर दो टीमें नाकआउट के लिए सेलेक्ट होंगी, जिनमें जीतने के बाद दो टीमों के बीच 15 जुलाई को ल्युजिनिकी स्टेडियम में फीफा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अगर बात करें तो जर्मनी और ब्राजील की टीमों को इस विश्वकप के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है लेकिन क्या ये अपने मजबूत ग्रुप से जीत सकेंगी जिसमें अर्जेंटीना, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें हैं। गौरतलब हो की इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खेला रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की अगर बात करें तो ये टीम इस सीजन आसाम ग्रुप एफ में हैं जहां उनके साथ स्वीडन, कोरिया और मेक्सिको की टीम हैं। वहीं अगर ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में 2010 की विजेता स्पेन मौजूद है यूरो की चैंपियन पुर्तगाल के साथ-साथ मोरक्को और ईरान इसे और कठिन बनाते हैं। वहीं अर्जेंटिना की टीम एक ट्रिकी ग्रुप में है जहां उसके साथ आइसलैंड, क्रोटिया और नाइजीरिया की टीम मुकाबला खेलेंगी। जबकि ब्राजील ग्रुप ई में स्वीटजरलैंड और कोस्टा रीका के साथ सरबिया के साथ मुकाबला खेलेगा।

इस दिन है मुकाबले

ग्रुप एच के देशः पोलैंड, कोलंबिया, सेनेगल, जापान

मुकाबलेः 19 जून को कोलंबिया बनाम जापान(5.30,भारतीय समयानुसार)

पोलैंड बनाम सेनेगल19 जून

24 जून को जापान बनाम सेनेगल

28 जून सेनेगल बनाम कोलंबिया

महत्वपूर्ण मुकाबलाः पोलैंड बनाम कोलंबिया

इनपर होगी नजरः रॉबर्ट लेवनडोस्की (पोलैंड) बनाम डेविंसन सनचेव(कोलंबिया), सैडियो मैने (सेनेगल) बनाम कमिल ग्लिक(पोलैंड), शिंजी काग्वा(जापान) बनाम जेम्स रॉड्रिग्ज(कोलंबिया)

ये है इन टीमों का रिकॉर्ड

ग्रुप की स्थितिः अगर इस ग्रुप की बातस करें तो वैसे इस ग्रुप की टीमें फीफा विश्वकप के लिहाज से काफी सशक्त नहीं दिखती हैं लेकिन इस टीम में अगर बात करें तो पोलैंड की स्थिति सबसे बेहतर नजर आती है जो रैंकिग में भी सबसे आगे है विश्व रैंकिंग में पोलैंड सातवें नंबर पर है। हालांकि पोलैंड के प्रदर्शन की बात करें तो उसके कुछ पिछले मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं। मैत्री मुकाबलों में उसे लगातार हार मिली है। ऐसे में इस टीम को आगे के मुकाबले के लिए खासा मेहनत करने की जरूरत है। वहीं अगर सेनेगल की बात करें तो 2002 में क्वाटर फाइनल तक पहुंच कर इस टीम ने सभी को चौंकाया था ऐसे में 32 टीमों ये भी एक रहस्यमयी टीम लगती है। वहीं इस मुकाबले में अगर जापान की स्थिति देखे तो जापान को अभी हाल ही में खेले गए तीन मैत्री मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं उनकी टीम में कोच से लेकर खिलाड़ियों के बीच हुए भारी बदलाव भी इस टीम के लिए चिंता का सबब बन सकते हैं।

अनुमानित नतीजे

क्या होगा परिणामः इस ग्रुप की अगर बात करें तो इस टीम में पोलैंड और कोलंबिया की टीमें नंबर एक और नंबर दो की स्थिति में रह सकती हैं वहीं सेनेगल तीसरे स्थान पर और जापान चौथे पायदान पर रह सकता है । ऐसे में कोलंबिया और पोलैंड आगे की राह के लिए जूझते नजर आ सकते हैं।

Story first published: Tuesday, June 5, 2018, 10:00 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+