For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Iran v Spain: स्पेन के सामने होगी ईरान की अग्निन परीक्षा

नई दिल्ली। अपने पहले मैच में रोनाल्डो जैसे दिग्गज की कप्तानी वाली पुर्तगाली टीम के डिफेंस में सेंध लगाने वाले स्पेनिश टीम के स्ट्राइकर बुधवार को फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में ईरान के डिफेंस की परीक्षा लेने उतरेंगे। ईरान ने अपने पिछले मैच में मोरक्को के आत्मघाती गोल के दम पर 1-0 से जीत दर्ज की थी। इससे वह ग्रुप बी में अभी तीन अंक के साथ शीर्ष पर है। यह 1998 के बाद ईरान की विश्व कप में पहली जीत थी।

वहीं स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ अपने आक्रमण का शानदार नमूना पेश करके तीन गोल दागे थे लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक से यह मैच 3-3 से बराबरी पर छूटा था। आंद्रेस इनिस्ता, डियगो कोस्टा और डेविड सिल्वा जैसे खिलाड़ी अब इसकी भरपाई ईरान के खिलाफ पूरा करना चाहेंगे। हालांकि पिछले मैच में सर्जियो रामोस गोल नहीं कर पाए थे लेकिन ईरान के खिलाफ उनके पास भी मौका है।

पहले मैच में भले ही ईरान को भाग्य का साथ मिला हो लेकिन उसके खिलाडिय़ों ने अपने जुनून और जच्बे का अच्छा नमूना पेश किया था। इस ग्रुप में ईरान एकमात्र टीम है जिसके नाम पर जीत दर्ज है और निश्चित तौर पर इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। स्पेन जैसी सितारों से सजी टीम के खिलाफ खेलना ईरान के लिए कड़ी चुनौती रहेगी लेकिन वे अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोडना चाहेंगे।

यह देखना दिलचस्प होगा कि वह 2010 के चैंपियन ला रोजा यानी स्पेन के मजबूत आक्रमण से पार पाने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं। स्पेन के नाम पर अभी केवल एक अंक है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए कल का मैच उसके लिए काफी महत्वपूर्ण है। पहले मैच में ड्रा खेलने के बावजूद लगता नहीं है कि कोच फर्नांडो हिएरो टीम में किसी तरह का बदलाव करेंगे।

ईरान vs स्पेन - 11.30PM - कजान

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 0:23 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+