For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Japan v Poland Preview: जीत के साथ नॉकआउट में जगह बनाने उतरेगी जापान

मॉस्को। एशिया की पॉवर हाउस टीम कही जाने वाली जापान गुरुवार को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में जब पोलैंड से भिड़ेगी तो उसकी नॉकआउट में जगह बनाने पर होंगी। कोलंबिया पर रिकॉर्ड जीत और सेनेगल के खिलाफ दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करने वाली जापान की टीम विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में गुरुवार को पोलैंड के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

विश्व कप से पहले की घटनाओं के कारण जापान के बारे कहा जा रहा था कि उसके लिए किसी भी टीम को हराना मुश्किल होगा, लेकिन उसने पहले मैच में ही कोलंबिया को 2-1 से पराजित करके आलोचकों को करारा जवाब दिया। इससे वह किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी। ग्रुप में शीर्ष पर काबिज जापान को अंतिम-16 के लिए सिर्फ जीत की जरूरत है और जीत उसे किसी अगर या मगर में नहीं फंसाएगी। पोलैंड को अपने डिफेंस और अटैक को पूरी तरह से तैयार रखते हुए इस मैच में उतरना होगा जिसमें जीत के साथ वह सिर उठाकर विश्व कप को अलविदा कह सकती है।

आपको बता दें कि अगर जापान पोलैंड से ड्रॉ भी खेलता है, तो तब भी अंतिम-16 में पहुंच जाएगा। यहां तक कि हार पर भी वह नॉकआउट में पहुंच सकता है, लेकिन इसके लिए सेनेगल को कोलंबिया को हराना होगा। बहरहाल जापान अपने दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करेगा। यही नहीं, वह ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए भी कसर नहीं छोड़ेगा। उसका मुकाबला पोलैंड की उस टीम से है जो पहले दोनों मैच गंवाकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन उसे इस यूरोपीय टीम से सतर्क रहना होगा, जो प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी।

पोलैंड के कप्तान राबर्ट लेवानडोवस्की ने भी अपने खिलाड़ियों से जीत के साथ अपने अभियान का अंत करने की अपील की है। पोलैंड 1986 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद के साथ रूस पहुंचा था, लेकिन सेनेगल से 2-1 और कोलंबिया से 3-0 से हार से उसके सपने चूर-चूर हो गए।

जापान vs पोलैंड - 07:30PM - वोल्गोग्राड

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 0:34 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+