नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में ग्रुप एच के एक मुकाबले में जापान की टीम ने कोलंबिया को हराकर इतिहास रच दिया है। मोर्दोविया एरिना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जापान ने कोलंबिया को 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ जापान पहली एशियाई टीम बन गई है जिसने वर्ल्ड कप में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराया है। कोलंबिया और जापान दोनों ही टीमों का ये पहला मैच था। जिसमें जापान को जीत नसीब हुई।
कोलंबिया ने शुरू से अच्छा खेल दिखाया लेकिन तीसरे ही मिनट में सांचेज रेड कार्ड मिल गया। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला रेड कार्ड था। तीसरे मिनट में कार्लोस सांचेज के डी में फाउल करने पर जापान को पेनल्टी मिली। साथ ही रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया। जिसके बाद जापान के शिनजी कागावा ने पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को ड्रीम स्टार्ट दे दिया। ये गोल छठे मिनट में हुआ।
हालांकि एक गोल से पिछड़ने के बाद कोलंबिया के रदामेल फालकाओ को अपना पहला विश्व कप गोल करने का बढ़िया मौका मिला था जिससे कोलंबिया स्कोर 1-1 से बराबर कर सकता था। लेकिन वह गेंद सीधे गोलकीपर कावाशिमा के हाथों में मार बैठे। कोलंबिया बराबरी के लिए हर संभव प्रयास करती रही। खेल के 32वें मिनट में हुआन कुआड्राडो को लेफ्ट फ्लैंक से अच्छा क्रास मिल लेकिन उसे जापान के जनरल शोजी ने रोक दिया।
हालांकि कोलंबिया को बराबरी का मौका मिला 39वें मिनट में। हुआन क्विंतेरो ने 39वें मिनट में फ्री किक पर कोलंबिया के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। कोलंबिया ने जिस तरह लगातार दबाव बनाए रखा था, ये उसका नतीजा था। हुआन क्विंतेरो ने फ्रि किक पर नीचा शॉट लगाया जो पोस्ट के बगल से गोल में घुस गया। हालांकि गोलकीपर कावाशिमा ने गेंद पकड़ ली थी, लेकिन वो गोल के अंदर चली गई थी। इसे लेकर थोड़ी देर असमंजस बना रहा, बाद में गोल टेक्नॉलोजी के माध्यम से इसे गोल करार दिया गया।
A big win for #JPN!#COLJPN pic.twitter.com/qiLBAGk8QW
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 19, 2018
पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं।
दूसरे हाफ की शुरुआत दोनों टीमों ने अटैक से की। कोलंबिया भले ही 10 खिलाड़ियों के साथ खेला, लेकिन वो काउंटर अटैक पर खतरनाक दिख रही थी। तारीफ करनी होगी जापानी गोलकीपर की। उन्होंने कई मौकों पर गोल होने से बचाया। कोलंबिया ने हुआन क्विंतेरो की जगह 59वें मिनट में उसके स्टार खिलाड़ी हामेज रोड्रिगेज को उतारा। उनके मैदान पर आते ही दर्शकों में उल्लास की लहर छा गई। पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रोड्रिगेज को आज शुरुआती लाइनअप में नहीं रखा गया था।
Key stats from #COLJPN:
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 19, 2018
👉 The first #WorldCup victory for a team from @theafcdotcom against a South American nation
👉 Yuyo Osaka's goal was the eighth headed goal at the 2018 FIFA #WorldCup pic.twitter.com/qLTFkwsiJM
जिसके बाद 73वें मिनट में जापान ने इतिहास रच दिया। जापान दूसरा गोल करने में सफल रहा। ये गोल उसके लिए यूया ओसाको ने 73वें मिनट में दागा। दूसरे हाफ में गेंद पर ज्यादातर समय जापान का कब्जा रहा। इसी का उसे फायदा मिला। 73वें मिनट में पेनल्टी एरिया में बने एक मूव पर यूया ओसाको गेंद को अपने संतुलित हेडर से गेंद गोल में डालने में सफल रहे।
हालांकि इसके बाद कोलंबिया को जापान ने खुद पर हावी नहीं होने दिया। इसी के साथ जापान पहला ऐसा एशियाई देश बन गया है जिसने विश्व कप में किसी दक्षिण अमेरिकी देश को हराया है।
The @Budweiser #ManoftheMatch for #COLJPN is Yuya Osako! #WorldCup pic.twitter.com/4qvJuWRf8p
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 19, 2018