For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Japan vs Poland: पोलैंड से हारकर भी नॉकआउट में पहुंची जापान

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप एच के अपने आखिरी मुकाबले में जापान ने पोलैंड से 0-1 से मात खाने के बाद भी ग्रुप-एच से अंतिम 16 में जगह बना ली है। हालांकि अगले दौर की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी पोलैंड ने गुरुवार को वोलगोग्राड एरिना में खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर इस टूर्नामेंट का विजयी अंत किया। ये मुकाबला पोलैंड की टीम के लिए केवल सम्मान की जीत के अलावा और कुछ नहीं था। क्योंकि अंतिम-16 में जगह बनाने की दौड़ से वे पहले ही बाहर हो चुके थे।

वहीं, जापान इस मैच से पहले ग्रुप-एच में शीर्ष पर था लेकिन फिर भी उसकी किस्मत सेनेगल और कोलंबिया मैच के नतीजे पर भी निर्भर थी इसलिए उनके लिए ये मैच काफी अहम था। पोलैंड ने इस मैच में 1-0 से जापान को हरा दिया लेकिन जापान को अंतिम-16 में एंट्री मिल गई। जापान (-4) की टीम को सेनेगल (-6) पर फेयर प्ले अंकों के आधार पर बढ़त मिली और वो इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा।

हालांकि जापान ने शानदार खेल दिखाते हुए शुरू से ही पोलैंड को रोके रखा। जापानी खिलाड़ी पोलैंड के स्टार रोर्बट लेवांडोस्की को मौके नहीं बनाने दिए और पूरे समय उन्हें घेरे रखा। हालांकि पोलैंड के पास एक मौका 32वें मिनट में आया। बाटरेस्ज बेरेस्ज्यन्सकी ने क्रॉस बॉक्स में दिया जिसपर कामिल ग्रोस्की ने हेडर लागाया। उनके हेडर को जापानी गोलकीपर इजी कावाशिमा ने रोक लिया। पहला हाफ बिना किसी गोल के रहने के बाद दूसरा हाफ अटैक से साथ शुरू हुआ।

पोलैंड को 59वें मिनट में फ्री किक मिली जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। इस फ्री किक को कुरजाना ने लिया। गेंद गोल के दाएं कोने पर आई और बेडनारेक ने एक किक लगाई जो सीधा नेट में गई और पोलैंड ने निर्णायक गोल हासिल कर लिया। यहां से पोलैंड ने जापान को बराबरी का गोल नहीं दागने दिया और इस विश्व कप के अपने अंतिम मैच में पहली जीत हासिल की।

आपको बता दें कि जापान और पोलैंड के बीच इससे पहले दो मुकाबले हुए थे और दोनों में ही जापान को जीत मिली थी। जापान ने फरवरी 1996 में पोलैंड को 5-0 से हराया था जबकि मार्च 2002 में पोलैंड को 0-2 से हार मिली थी। हालांकि इस बार पोलैंड ने जापान को हरा दिया। आपको बता दें कि नॉकआउट दौर में पहुंचने वाली जापान एकमात्र एशियाई टीम है।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 21:52 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+