For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018 : Iran vs Spain मैच के दौरान इस शख्स ने वॉलेट से जलाई सिगरेट, VIDEO वायरल

मॉस्को: रूस में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 का फुटबॉल खिलाड़ियों के अलावा उनके फैंस पर भी खुमार चढ़ा हुआ है। मैदान पर खिलाड़ी जलवे बिखेर रहे हैं तो अपनी टीम और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के फैंस की दीवानगी भी देखते ही बनती है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपने करतब से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इसी तरह फैंस की अजीबो-गरीब हरकतें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने सिगरेट को अजीबो-गरीब तरीके से जलाता है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

हालांकि उनका ये करतब रजनीकांत के करीब तो नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ दिन पहले ईरान और स्पेन के मैच के दौरान इस व्यक्ति को सोशल मीडिया, विशेष रूप से ट्विटर पर काफी प्रशंसा मिली है। दरअसल, वो शख्स अपने मुंह में सिगरेट लिए कैमरे को देखते हुए, वह अपना वॉलेट खोलता है, जिसमें से आग निकलती दिखाई दे रही है। वो अपनी सिगरेट को जलाता है और वॉलेट बंद कर देता है, ये सब कुछ केवल कुछ सेकंड में होता है।

बता दें कि ऐसे सिगरेट जलाने वाले अनेकों लाइटर मार्केट में उपलब्ध हैं और इनकी ऑनलाइन भी बिक्री हो रही है। हालांकि, सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और हम किसी प्रकार से इसको बढ़ावा नहीं दे रहे हैं।

Story first published: Monday, June 25, 2018, 15:50 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+