Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सोमदेव की छलांग, विश्व रैंकिंग में 154 पर

एटीपी चार्ट के मुताबिक सोमदेव की रैंकिंग अब 154 हो गई है. चेन्नई ओपन के फ़ाइनल में पहुँचने वाले वे पहले भारतीय हैं.

इस ख़िताब के फ़ाइनल तक पहुंचने के सफ़र में सोमदेव ने पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस मोया और क्रोएशिया के इवो कार्लोविच को हराया.

फ़ाइनल में सोमदेव क्रोएशिया के मारीन चिलिच से सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (7-3) से हार गए थे लेकिन फ़ाइनल में पहुँचने के लिए उन्हें 150 एटीपी अंक हासिल हुए.

जबकि चिलिच ख़िताब जीतने के बाद 20वें नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं और उन्हें 250 एटीपी अंक मिले.

154वें नंबर पर पहुँचने के बाद अब सबकी उम्मीदें यही हैं कि सोमदेव टॉप-100 में जगह बनाएँ. अब तक सिर्फ़ तीन भारतीय- विजय अमृतराज, रमेश कृष्णन और लिएंडर पेस ही टॉप-100 तक पहुँचे हैं.

1998 में पेस की रैंकिंग 73 थी जबकि विजय अमृतराज एक समय विश्व के 16वें नंबर के खिलाड़ी थे. ताज़ा एटीपी रैकिंग में डबल्स में महेश भूपति छठे और लिएंडर पेस 10वें नंबर पर है.

वहीं सानिया मिर्ज़ा की रैंकिंग में और गिरावट आई है. घायल होने के कारण लंबे समय बाद वापसी करने वाली सानिया की रैंकिंग गिरकर 107 पर पहुँच गई है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+