For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Korea vs Mexico: साउथ कोरिया को 2-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंची मेक्सिको

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने पहले मुकाबले में गत चैंपियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली मेक्सिको की टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली है। मेक्सिको की तरफ से पहला गोल पेनल्टी के जरिए सी वेला ने किया। वेला ने यह गोल खेल के 26वें मिनट में किया, तो दूसरे हाफ में 66वें मिनट में झेवियर हेर्नांडेज ने एक और गोल दाग कर मेक्सिको की बढ़त को 2-0 कर दिया। दक्षिण कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में 93वें मिनट में सोन ह्यूंग-मिन ने किया।

मेक्सिको ने टूनार्मेंट में अब तक उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और जर्मनी को मात देकर उसने विश्व को चौंका दिया था। जर्मनी और मेक्सिको के मुकाबले में किसी को उम्मीद नहीं थी कि मेक्सिको कुछ ऐसा प्रदर्शन करेगी। लेकिन उसके 22 वर्षीय खिलाड़ी हिर्विग लोजानो की ओर से 35वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर मेक्सिको ने प्रतियोगिता में जीत के साथ खाता खोला था। साल 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत थी।

वर्ल्ड कप में मेक्सिको और कोरिया दूसरी बार आमने-सामने थे। दोनों टीमें 20 साल पहले फ्रांस में साल 1998 में पहली बार भिड़े थे, जब मेक्सिको ने कोरिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी। मेक्सिको ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

मेक्सिको के लिए कार्लोस वेला ने पहले हाफ में और जेवियर हर्नाडेज ने दूसरे हाफ में गोल किया। कोरिया के लिए हेयून मिन सोन ने आखिरी मिनट में इकलौता गोल किया। मैच में मेक्सिको पूरी तरह से कोरिया पर हावी रही। मेक्सिको ने अपना पहला करीबी मौका 12वें मिनट में बनाया जब उसे प्री किक मिली। मिग्युएल लायुन ने गेंद आंद्रेस हर्नाडेज के पास पहुंचाई जो उसे बाहर खेल बैठे।

खेल के 66वें मिनट में वू जेवियर को गोल करने से रोक नहीं पाए। यह जेवियर के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 50वां गोल था। लोजानो ने मध्य से गेंद ली और गोल की तरफ दौड़ पड़े। बॉक्स से पास आते ही उन्होंने बाएं तरफ जेवियर को गेंद दी जिन्होंने पहले एक डिफेंडर के सामने से गेंद को काटा और फिर उसे नेट में डाल अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि 93वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल करने में कामयाब रहे।

Story first published: Saturday, June 23, 2018, 23:32 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+